बांका के बेलहर में दर्दनाक हादसा

 तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली युवक की जान

बांका। बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर स्थित पसिया मोड़ के समीप, एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

मृतक की पहचान राजू कुमार (20 वर्ष, पिता का नाम सोनाराम) के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान मिथुन कुमार (25 वर्ष, पिता का नाम छोटे राम) के रूप में हुई है। दोनों युवक पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के बहपुरा गांव के रहने वाले थे।
घटना की सूचना मिलते ही बेलहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है।
बेलहर डीएसपी राज किशोर कुमार ने बताया कि हादसे के समय ट्रैक्टर खाली था और तेज गति से संग्रामपुर से बेलहर की ओर आ रहा था। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading
    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

    पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA