नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 22 पर लगी मुहर

बिहार के चार शहरों में मिलेगी मेट्रो की सुविधा

भवेश कुमार

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आज हुए कैबिनेट की बैठक में कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगी । इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात मेट्रो को लेकर फैसला लिया गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य के चार महत्वपूर्ण शहरों में मेट्रो चलाने का फैसला लिया है।

मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा और भागलपुर में मेट्रो रेल के परिचालन के प्रस्ताव की सैद्धांतिक सहमति हुई।
वहीं, बिहार में 22 से 26 जुलाई तक विधानमंडल के मानसून सत्र पर भी सहमति बनी है।

लघु जल संसाधन विभाग के तहत मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के तहत 35000 निजी नलकूपों के अधिष्ठापन के लिए 266 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।

बिहार व्यवहार न्यायालय अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्ति प्रोन्नति स्थानांतरण एवं अन्य सेवा सर्व संशोधन नियमावली 2024 और बिहार वाहन चालक भर्ती एवं सेवा शर्त संशोधन नियमावली 2024 को कैबिनेट से स्वीकृति मिल गई है।

उच्च न्यायिक सेवा के 140 पदों के सृजन पर कैबिनटे ने मुहर लगा दी है। खेल विभाग में सचिवालय एवं निदेशालय स्तर के लिए विभिन्न कोटि के कुल 98 पदों की सृजन को भी स्वीकृति मिल गई है।

वहीं, बिहार के 46 पॉलिटेक्निक संस्थानों में वर्ग कक्ष, कर्मशाला उपकरण के लिए 80 करोड़ रुपये आवंटित करने पर सहमति बनी है। इसके अलावे बिहार में सरकारी सेवाओं में नियुक्ति के लिए विभिन्न अयोगों द्वारा संचालित परीक्षाओं को आवश्यक चरणों में आयोजित करने और उक्त चरणों में परीक्षाओं को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से कराए जाने का निर्णय लिया गया है।

वहीं, नगर विकास एवं आवास विभाग आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 योजना के अधीन बहुमंजिला आवासन योजना के अंतर्गत शहरी गरीबों हेतु प्रथम चरण में पटना नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत 750 (सात सौ पचास) परिवारों को बिहार राज्य आवास बोर्ड की भूमि पर लोक निजी भागीदारी की तरफ से बहुमंजिला आवासों का निर्माण कर आवास उपलब्ध कराने पर सहमति बनी है।

  • Related Posts

    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
    • TN15TN15
    • July 30, 2026

    राज्यसभा में पेपर लीक रोकने वाले बिल पर…

    Continue reading
    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
    • TN15TN15
    • July 30, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसकेएम और ट्रेड यूनियनों का 10 को चक्का जाम आंदोलन 

    • By TN15
    • July 30, 2026
    एसकेएम और ट्रेड यूनियनों का 10 को चक्का जाम आंदोलन 

    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी

    • By TN15
    • July 30, 2026
    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी

    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके

    • By TN15
    • July 30, 2026
    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके

    215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर 

    • By TN15
    • July 30, 2026
    215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर 

    छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान

    • By TN15
    • July 30, 2026
    छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान

    हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, ‘अब खेल में…’

    • By TN15
    • July 30, 2026
    हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, ‘अब खेल में…’