आज का अघोषित आपातकाल

नरेंद्र मोदी सरकार ‌ के राज में ‌13 साल से अघोषित‌ आपातकाल चल रहा है, यह कब खत्म होगा‌ इसकी कोई गारंटी नहीं। कांग्रेसी शासन ने आपातकाल लागू किया था परंतु उनका संगठन ‌ ना तो इतना मजबूत था ‌ और नाही उनकी पार्टी के अधिकतर कार्यकर्ता‌ इससे खुश थे। परंतु आज के हालात इससे बिल्कुल उलट है। आपातकाल लागू करने वाली श्रीमती इंदिरा गांधी की पृष्ठभूमि आजादी की जंग ‌ के गर्भ‌ से जुड़ी थी, एक सीमा के बाद उनको अपनी गलती का एहसास हो गया और उन्होंने आपातकाल के ‌ खात्मे ‌ की मुनादी कर दी। परंतु आज के ‌ ‌ हुक्मरान की ‌सियासी पैदाइश‌ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ‌‌ की शाखा में हुई है। हिंदू ‌ – मुस्लिमकी नफरत ‌ को बहुत ‌ सोची समझी, सिलसिलेवार‌, योजनाबद्ध तरीके से‌ आज की सियासत का मुख्य मुद्दा बना दिया है।

संघ के लाखों कार्यकर्ताओं की फौज ‌ दौलत और लाठी लेकर ‌ सरकारी सरपरस्ती में ‌ अपने मिशन को अमली जामा पहरा रही है। अफसोस इस बात का है कि अभी भी कई लोग 75 के आपातकाल ‌ की ‌ ज्यादतियों ‌ के प्रचार प्रसार ‌ को जाने अनजाने कर रहे हैं। आज के अघोषित आपातकाल में केवल‌ बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां शुरू नहीं हुई, ‌ शायद उनको अभी इसकी जरूरत भी नहीं, ‌ 75 में जयप्रकाश नारायण जैसी शख्सियत ‌ की रहनुमाई में विपक्ष के अधिकतर दलों, नेताओं कार्यकर्ताओं ने‌ मुखालफत का बिगुल बजा कर‌ सरकार को उसकी गलती का एहसास करवा दिया था। आज अभी तक अगर सोशल मीडिया को छोड़ दें जमीनी स्तर पर आंदोलन की कोई सुगबुगाहट ‌ दिखाई नहीं दे रही।

तजुर्बे की बिना पर एक बात और कहूंगा कि ‌ अबकी जेल कांग्रेसी सरकार वाली नहीं होगी, ‌‌‌ जुल्म भी होगा और सरकारी प्रचार तंत्र पूरी मुस्तैदी के साथ‌‌ बंदियों का चरित्र हरण, ‌ साथ-साथ करें तो कोई अचरज नहीं होगा। सवाल है क्या इससे डर के चुप बैठ जाएं ? बिल्ली के आने पर कबूतर की तरह ‌ आंख मीच कर बैठ जाने से भी जान नहीं बचेगी। तवारीख इस बात की गवाह है,‌ की हर जालिम ‌ शासन का अंत हुआ है,‌ इसका भी ‌ हर हालत में होगा। वक्त की जरूरत है कि आज के अघोषित‌ आपातकाल के खिलाफ जत्थेबंदी के साथ‌ सिविल नाफरमानी के ‌ जरिये हमें तैयार‌ रहना चाहिए।

– राजकुमार जैन

  • Related Posts

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद…

    Continue reading
    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे