आज संसद में अन्नदाता के नाम का सूरज उगाना है : राहुल गांधी

नई दिल्ली, संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आज संसद में अन्नदाता के नाम का सूरज उगाना है।

गौरतलब है कि सत्र के पहले दिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कहा है कि देश के सामने ऐसे कई मुद्दे हैं जिन पर गंभीर चर्चा की जरूरत है।

लोकसभा में सोमवार को तीनों विवादित कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की प्रक्रिया के तहत केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर विधेयक पेश करेंगे। ‘कानून निरसन विधेयक-2021’ को लोकसभा में सोमवार के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

दरअसल विपक्ष का दबाव झेल रही सरकार सोमवार को ही बिल पास करना चाहती है। इसी को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने संबंधी विधेयक को संसद में पेश किए जाने से पहले, सोमवार को कहा कि आज संसद में अन्नदाता के नाम का सूरज उगाना है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में गुरुनानक जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से तीनों कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने की घोषणा की गई थी और किसानों से प्रदर्शन खत्म करने की मांग की गई थी। हालांकि किसानों ने कहा कि संसद से तीन काले कानूनों को निरस्त करने के बाद और एमएसपी सम्बंधी अन्य मांगो को स्वीकार किये जाने के बाद ही वे प्रदर्शन बंद करेंगे। जिसके बाद एक विधेयक को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी प्रदान की थी और सोमवार को संसद में इस सम्बंध में विधेयक पेश किया जाएगा।

वहीं विपक्षी दल प्रदर्शन के दौरान मारे गए 700 किसानों के लिए मुआवजे की मांग भी कर रहे हैं। साथ ही सभी मुख्य फसलों पर एमएसपी लागू किये जाने की मांग कर रहे है। विपक्षी दल इस मुद्दे पर शीतकालीन सत्र में उठाने का ऐलान कर चुके हैं।

Related Posts

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

Continue reading
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न बचेगी ट्रम्प शाही …

  • By TN15
  • March 11, 2026
न बचेगी ट्रम्प शाही …

न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

  • By TN15
  • March 11, 2026
न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

  • By TN15
  • March 11, 2026
शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया