तिलक वर्मा की आंधी में उड़ी पंजाब की टीम, 33 गेंदों में 6 छक्के, 6 चौके लगा ठोक दिए 75 रन

मुंबई इंडियंस (एमआई) ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की। पंजाब किंग्स को इस सीजन लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। यह टीम 13 अंकों के साथ फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है, वहीं, मुंबई इंडियंस ने 12 मुकाबलों में चौथी जीत दर्ज की है. यह टीम प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है।

एचपीसीए स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पंजाब किंग्स ने 8 विकेट खोकर 200 रन बनाए. प्रियांश आर्य ने प्रभसिमरन सिंह के साथ पहले विकेट के लिए 33 गेंदों में 50 रन की साझेदारी की. प्रियांश 17 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद प्रभसिमरन ने कूपर कोनोली के साथ दूसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 57 रन जोड़कर टीम को 107 के स्कोर तक पहुंचाया।

प्रभसिमरन ने 32 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों के साथ 57 रन की पारी खेली. प्रभसिमरन के आउट होने के बाद विकेटों का पतझड़ लग गया. आलम ये रहा कि पीबीकेएस 140 के स्कोर तक 7 विकेट गंवा चुकी थी।

यहां से अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 17 गेंदों में 38 रन बनाए, जबकि विष्णु विनोद 15 रन और जैवियर बार्टलेट 7 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि दीपक चाहर ने 2 विकेट निकाले। कॉर्बिन बॉश और राज बावा ने 1-1 सफलता प्राप्त की।

इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 19.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस टीम को रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 39 गेंदों में 61 रन की साझेदारी की.

रिकेल्टन 23 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 48 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम ने 9.3 ओवरों के खेल तक नमन धीर (9) और रोहित शर्मा (25) का विकेट भी गंवा दिया.

यह भी पढ़ें: CSK को संग ले डूबेगी ऋषभ पंत की LSG, लखनऊ से हारते ही चेन्नई होगी बाहर! समझें प्लेऑफ का गणित

टीम ने 88 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खो दिया था, जिसके बाद तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला. तिलक ने शेरफेन रदरफोर्ड के साथ चौथे विकेट के लिए 42 गेंदों में 61 रन की साझेदारी की. रदरफोर्ड 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद तिलक ने विल जैक्स के साथ 20 गेंदों में 56 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को रोमांचक जीत दिलाई.

जैक्स 10 गेंदों में 25 रन बनाकर नाबाद रहे. तिलक ने 33 गेंदों में 6 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 75 रन की नाबाद पारी खेली. विपक्षी खेमे से अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 2 विकेट हासिल किए। मार्को जानसेन और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट निकाला.

  • Related Posts

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट…

    Continue reading
    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम कितने बुरे हाल में है,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल

    नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह