विश्व फोटोग्राफी दिवस पर मीडिया क्लब में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आगाज़

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

देव मणि शुक्ल

नोएडा। विश्व फोटोग्राफी दिवस (19 अगस्त) के अवसर पर नोएडा मीडिया क्लब में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी 19 से 21 अगस्त तक सेक्टर-29 स्थित मीडिया क्लब में चलेगी। मंगलवार को प्रदर्शनी का शुभारंभ गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने किया।

 

उद्घाटन के बाद उन्होंने गैलरी में प्रदर्शित तस्वीरों का अवलोकन किया और फोटो पत्रकारों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा, “एक तस्वीर हजारों भावों को बयां करती है और इसके पीछे फोटोग्राफर की गहरी सोच और कड़ी मेहनत होती है। मीडिया क्लब की इस पहल को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की जरूरत है, जिसमें पुलिस प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा।”

इस मौके पर मीडिया क्लब अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने पुलिस कमिश्नर को पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं महासचिव जेपी सिंह, उपाध्यक्ष अमित चौधरी, सचिव जगदीश शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज वत्स और कार्यकारिणी सदस्य आंचल यादव ने अन्य अतिथियों का स्वागत और अभिनदंन किया।

 

कार्यक्रम में एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजीव नारायण मिश्रा, डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद, डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह, एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ल, एसीपी प्रथम प्रवीण कुमार सिंह, नोएडा एंट्रेप्रेन्योर्स एसोसिएशन अध्यक्ष विपिन मल्हन, महासचिव वी.के. सेठ, नोएडा एम्प्लाइज एसोसिएशन अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

क्लब अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष भी प्रदर्शनी में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली-एनसीआर के 50 से अधिक फोटो जर्नलिस्टों की कृतियों को प्रदर्शित किया गया है। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहने वाली इस प्रदर्शनी में खेल, अध्यात्म, संस्कृति, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी तस्वीरें आकर्षण का केंद्र बनी हैं।

  • Related Posts

    गिझौड़ में नोएडा प्राधिकरण की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, ध्वस्तीकरण की मांग
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    नोएडा। सेक्टर-53 के अंतर्गत ग्राम गिझौड़ में नोएडा…

    Continue reading
    गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर गंगेश्वर दत्त शर्मा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

    • By TN15
    • October 19, 2026
    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

    बाजारवाद का मायाजाल: जब सुंदरता भी बाजार की गुलाम हो गई

    • By TN15
    • October 19, 2026
    बाजारवाद का मायाजाल: जब सुंदरता भी बाजार की गुलाम हो गई

    यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति

    • By TN15
    • October 19, 2026
    यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति

    लॉरेंस के गैंग : कितने लोग हैं और कहां-कहां फैलाई दहशत?

    • By TN15
    • October 19, 2026
    लॉरेंस के गैंग : कितने लोग हैं और कहां-कहां फैलाई दहशत?

     टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीन शूटर गिरफ्तार, तीनों मुंबई से जा रहे थे दिल्ली

    • By TN15
    • October 19, 2026
     टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीन शूटर गिरफ्तार, तीनों मुंबई से जा रहे थे दिल्ली