Site icon Thenews15.in

जो लोग जेल मे रहें और बेल पर हो वो अपने को बचाये : राजनाथ

अभिजीत पांडे
पटना । जो लोग जेल मे रहें और बेल पर रहें हो, वो अपने को बचाने की कोशिश करें। इनका अहंकार इस हद तक बढ़ गया है कि कहते हैं हमारी सरकार बन जाएगी तो प्रधानमंत्री मोदी को जेल में डाल देंगे। किसने मां का दूध पिया है आप सबों के प्रेम रहते मोदी जी को जेल में डालेंगे।आपको मालूम है कि रामायण काल मे जिनका अहंकार बढ़ा, उनका क्या हश्र हुआ ।

और तो और इनको दंभ इतना है कि नवरात्रि के समय मछली खाते लोगों को दिखा रहे है। मै पूछता हूँ कि आपको लोगों के भावनाओं को आहत करने का अधिकार किसने दिया है। अब देश में रामराज्य के आगाज को दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती है। उक्त बातें लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के जमुई जिले में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही।

जनता भी लगातार जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं। हमने कहा था कि तीन तलाक को समाप्त करूंगा। हम मुसलमान भाइयों के साथ सभी धर्मों को बताना चाहता हूं। हम भारतीय जनता पार्टी के लोग सबको माता बहन और बेटी ही मानते हैं। किसी भी धर्म की बेटी, बहन और मां के साथ अत्याचार हो भारतीय जनता पार्टी माफ नहीं कर सकती है। तलाक तलाक तलाक को डंके की चोट पर हमने समाप्त किया।

राजनाथ सिंह ने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग खुद जेल में हो वो मोदी जी को जेल भेजेंगे. मछली हेलीकॉप्टर में खाकर क्या दिखाना चाहते हो। क्या क्या कहा था आरजेडी और कांग्रेस ने की दस लाख लोगों को रोजगार देंगे,क्या मिला सबने देखे और हमने क्या दिया वो भी देखा आपने। राजनाथ सिंह ने कहा कि पहली बार कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का काम किसी ने किया तो मोदी जी ने किया।

हम परिवार बनाने के लिए राजनीति नहीं करते बल्कि हम देश बढ़ाने के लिए राजनीति करते हैं।राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब कमजोर भारत नहीं रहा बल्कि दुनिया का ताकतवर देश भारत बन चुका है। कोई भी अब आकर आंख दिखाकर नहीं चला जाएगा। बल्कि वैसी शक्तियों को माकूल जवाब दिया जाएगा। हम इस पार ही वॉर करते और उस पार भी वॉर करते हैं। जब जरूरत पड़ी तो हर जगह वॉर करते हैं।

नीतीश कुमार की ईमानदारी का जिक्र होता है। आज तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक भी दाग नहीं लगा है।उन्होंने कहा कि बिहार की धरती की विशेषता जानता हूं। जो मोहन दास करम चंद गांधी को महात्मा गांधी बना देती है। दुनिया के मंचो पर आज भारत कुछ बोलता है तो सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है कि भारत क्या बोल रहा है।

राजनाथ सिंह ने अरुण भारती के समर्थन में लोगों से वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिनके घर पानी नहीं पहुंचा उनके घर पानी पहुंचकर रहेगा। सरकार बनने के एक महीने के भीतर सबको यानि पति और पत्नी दोनों को 5 लाख तक का इलाज मुफ्त में दिया जायेगा।

Exit mobile version