यह उनकी महानता है, क्यों मायावती ने कहा अमित शाह के लिए ?

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। UP में विधानसभा चुनाव के चलते एक टीवी इंटरव्यू में अमित शाह ने कहा था कि मायावती ने अपनी प्रासंगिकता नहीं खोई है। उनकी पार्टी को उत्तर प्रदेश में वोट मिलेगा। शाह ने कहा, “बसपा ने अपनी प्रासंगिकता बनाए रखी है। मुझे विश्वास है कि उन्हें वोट मिलेगा। मुझे नहीं पता कि यह कितनी सीटों में तब्दील होगा लेकिन बसपा को वोट मिलेगा। मायावती की जमीन पर अपनी पकड़ है। जाटव वोटबैंक मायावती के साथ जाएगा। मुस्लिम वोट भी बड़ी मात्रा में मायावती के साथ जाएगा।” जब शाह से ये पूछा गया कि क्या इससे भाजपा को फायदा होगा तो उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि इससे भाजपा को फायदा होगा या नुकसान। यह उस सीट पर निर्भर करता है। लेकिन, यह सच नहीं है कि मायावती का रेलवेंस खत्म हो चुका है।”

चुनाव के चौथे फेज में मतदान के लिए बुधवार सुबह बूथ पर पहुंचीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ की है।
अमित शाह को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मायावती ने कहा, ”मैं समझती हूं कि यह उनकी महानता है कि उन्होंने सच्चाई को स्वीकार की है। लेकिन मैं उनको यह भी बताना चाहती हूं कि पूरे उत्तर प्रदेश में बीएसपी को अकेले दलितों और मुसलमानों का ही नहीं, बल्कि अति पिछड़े और सवर्ण समाज यानी सर्व समाज का वोट बहुजन समाज पार्टी को मिल रहा है।”

Related Posts

पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन (उप सभापति) और जनता…

Continue reading
22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

पटना। जदयू से किनारा करने वाले केसी त्यागी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

  • By TN15
  • March 19, 2026
इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

  • By TN15
  • March 18, 2026
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

  • By TN15
  • March 18, 2026
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!