खाना नहीं, लकड़ी-कांच और फोम खाती है ये बच्ची भयानक बीमारी से है पीड़ित

दुनिया में कई तरह की बीमारियां है लेकिन क्या आपने कभी ऐसी बीमारी देखी है जिसमें शख्स लड़की और कांच खाने लगे जी हां आपने खाने-पीने से संबंधित कई तरह की रेयर कंडीशन और डिसीज के बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बीमारी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें इंसान ऐसी चीजें खाने के लिए आकर्षित होता है, ये बीमारी है पिका, जिससे यूके की एक बच्ची ग्रस्त है। स्टेसी नामक एक महिला ने अपनी बच्ची की इस हेल्थ कंडीशन के बारे में सोशल मीडिया पर बताया है, जिसमें सोशल मीडिया पर काफी यूजर्स हैरान है।

कांच-लकड़ी खाती है बच्ची

यूके में वेल्स के ब्लैकवुड शहर में रहने वाली 25 साल की स्टेसी एहर्न ने सोशल मीडिया पर अपनी तीन साल की बेटी विंटर की दुर्लभ और खतरनाक कंडीशन के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी विंटर पिका के साथ-साथ ऑटिज़्म से भी पीड़ित है। जिस वजह से उसकी देखभाल करना काफी चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने बताया कि उनकी बच्ची ने घर का प्लास्टर सोफा का फोम और फोटो फ्रेम के कांच के टुकड़े खाने की कोशिश की।

बच्ची की मां ने बताया अपना दर्द

स्टेसी ने बताया कि वह हर वक्त अपनी बच्ची की निगरानी करती हैं क्योंकि वो रात को ओड़ने वाले कंबल, पलंग की लकड़ी और कमरे में मौजूद किसी भी चीज को खाने की कोशिश कर सकती है। विंटर की गंभीर हालत को देखते हुए स्टेसी को हर समय हाई अलर्ट पर रहती हैं। स्टेसी ने कहा, “वह सचमुच पूरे घर को खा रही है। मैंने एक बिल्कुल नया सोफ़ा खरीदा और उसने उसमें से टुकड़े निकाल लिए। मैंने विंटर को स्नैक्स खिलाने के लिए हाईचेयर पर बिठाया, लेकिन वहहाईचेयर खाना पसंद करेगी।”

क्या है पिका?

बता दें कि पिका एक विकार है, जिसमें व्यक्ति को नॉन फूड आइटम्स खाने की तीव्र इच्छा होती है। यह एक मनोविकार है, जिसमें अनावश्यक और हानिकारक चीजों को भी खाया जा सकता है। यह विकार ज्यादातर बच्चों और गर्भवती महिलाओं में देखा जाता है और आमतौर पर अस्थायी होता है, जिसका कोई गंभीर नुकसान नहीं होता है। लेकिन ये एक ऐसी बीमारी है, जो इंसानों के साथ मवेशियों को भी प्रभावित कर सकती है। इस बीमारी में गाय, गोबर-मिट्टी, कीड़े और सांप खाने लगती हैं।

Related Posts

भारत में समंदर किनारे दबा था दुनिया का पहला बंदरगाह, 4000 साल तक यूरोप में भी नहीं था ऐसा पोर्ट, इतिहासकार ने खोली अंग्रेजों की झूठ की पोल
  • TN15TN15
  • July 22, 2026

नई दिल्ली। अरसे से पश्चिम के इतिहासकार इस…

Continue reading
आखिर क्यों बलूचिस्तान को नहीं छोड़ना चाहता पाकिस्तान?
  • TN15TN15
  • July 15, 2026

पाकिस्तान के सबसे अशांत और आर्थिक रूप से…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

संयुक्त किसान मोर्चे ने राष्ट्रीय सम्मेलन में लिए अहम फैसले

  • By TN15
  • July 28, 2026
संयुक्त किसान मोर्चे ने राष्ट्रीय सम्मेलन में लिए अहम फैसले

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की झलक देख दहल जाएगा दिल

  • By TN15
  • July 28, 2026
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की झलक देख दहल जाएगा दिल

‘हथौड़ा लेकर तोड़ने…’, अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा

  • By TN15
  • July 28, 2026
‘हथौड़ा लेकर तोड़ने…’, अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा

दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा!

  • By TN15
  • July 28, 2026
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा!

रिहा होंगे गिरफ्तार किए गए सभी विद्यार्थी!

  • By TN15
  • July 28, 2026
रिहा होंगे गिरफ्तार किए गए सभी विद्यार्थी!

प्रेमचंद और हमारा समय : केरल विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में परिचर्चा का आयोजन

  • By TN15
  • July 28, 2026
प्रेमचंद और हमारा समय : केरल विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में परिचर्चा का आयोजन