यूपी चुनाव पर एकदम सटीक साबित हुआ यह एग्जिट पोल 

द न्यूज 15

नई दिल्ली।  वोटिंग के बाद आने वाले एग्जिट पोल आमतौर पर एक नतीजों का एक रुझान जरूर पेश करते हैं। कई बार एग्जिट पोल्स की भविष्यवाणी पूरी तरह गलत भी साबित होती हैं और कई बार अनुमान सटीक निकलता है। कुछ ऐसा ही इस बार हुआ है, जब कई एग्जिट पोल्स के अनुमान गलत रहे तो कुछ की भविष्यवाणी सच साबित हुई। इनमें से ही एक एग्जिट पोल एकदम सटीक रहा है और यह था कि न्यूज-18 Matrize का सर्वे। इस सर्वे में भाजपा गठबंधन को 262 से 277 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया था, जो एकदम सही साबित हुआ है। भाजपा को कुल 255 सीटें मिली हैं और अपना दल को 12 सीटों पर जीत मिली है। एक अन्य सहयोगी दल निषाद पार्टी को 6 सीटें मिली हैं।
कुल मिलाकर भाजपा गठबंधन को 273 सीटें हासिल हुई हैं और इस तरह से Matrize का एग्जिट पोल एकदम सटीक रहा है। यही नहीं समाजवादी पार्टी के लिए भी मैटराइज का एग्जिट पोल सही साबित हुआ है, जिसने सपा गठबंधन को 119 से 134 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया था और उसे 125 सीटें मिली है। इसका अर्थ यह हुआ कि मैटराइज के सर्वे में भाजपा और सपा दोनों के लिए ही सीटों की जो भविष्यवाणी की गई थी, वह एकदम सटीक रहा है। हालांकि कई अन्य एग्जिट पोल गलत साबित हुए हैं। कई बार सही अनुमान जाहिर कर चर्चा में रहने वाले टुडेज चाणक्य का सर्वे पोल भी इस बार गलत साबित हुआ।
चाणक्य के सर्वे में भाजपा गठबंधन को 294 सीटें मिलने का अनुमान जताया था, जबकि सपा गठजोड़ को 105 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। यह अनुमान पूरी तरह गलत तो नहीं था, लेकिन हकीकत से थोड़ा दूर रह गया। इसके अलावा इंडिया टुडे माय एक्सेस से सर्वे में भाजपा गठबंधन को 288 से 326 सीटें तक मिलने की बात कही गई थी, यह भी हकीकत से दूर रह गया। इस सर्वे में सपा गठबंधन को 71 से 101 सीटें मिलने की बात कही गई थी। इसके अलावा पोलस्ट्रेट, टाइम्स नाउ वीटो, रिपब्लिक पी. मार्क और एबीपी न्यूज-सी वोटर के सर्वे में भाजपा गठबंधन को 250 से नीचे ही रखा गया था, लेकिन ये अनुमान गलत साबित हुए। इन सभी में सपा को 140 से ज्यादा सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई थी, लेकिन यह भी सही नहीं रही।

  • Related Posts

    क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

    समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

    Continue reading
    परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

    सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश