कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love हार्परकॉलिन्स इंडिया पब्लिश करेगा। ये किताब 10 नवंबर को पब्लिश होने जा रही है। पहले इस किताब को पेंगुइन रैंडम हाउस छापने वाला था मगर फिर उन्होंने इससे इनकार कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक पेंगुइन ने सोनिया गांधी से पीएम मोदी, आरएसएस से जुड़े कुछ अंश हटाने के लिए कहा था. इससे उन्होंने इनकार कर दिया। हालांकि पेंगुइन ने बाद में सफाई भी दी।
हार्परकॉलिन्स इंडिया ने किया पोस्ट
हार्परकॉलिन्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके किताब के पब्लिश करने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, हार्परकॉलिन्स इंडिया, सोनिया गांधी की किताब ‘बिऑन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव’ (Belonging: A Journey of Love) पब्लिश करेगा. लंबे समय से इंतजार की जा रही यह आत्मकथा भारत में 10 नवंबर 2026 को पब्लिश होगी।
हमारे समय की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली राजनीतिक आत्मकथाओं में से एक, ‘बिऑन्गिंग’ प्यार, पहचान, कर्तव्य और अपनापन महसूस करने की एक रोमांचक और बेहद निजी कहानी है. यह भारत की यात्रा को अंदर से देखने का एक अनोखा नजरिया भी पेश करती है।
पेंगुइन इंडिया ने कर दिया था इनकार
पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने कहा था कि ‘बिलॉन्गिंग’ को पब्लिश न करने का फैसला इसलिए किया क्योंकि लेखक ने एडिटोरियल बदलावों को मानने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि, एक पब्लिशर के तौर पर तथ्यों की जांच करना और लेखकों को ऐसी सलाह देना जो उनकी किताबों के लिए सबसे अच्छी हों, हमारा अधिकार और जिम्मेदारी दोनों है। यह पब्लिशिंग प्रोसेस का एक सामान्य हिस्सा है. बातचीत के दौरान पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया का रुख यही था कि हम किताब को पब्लिश करने के लिए तैयार और इच्छुक थे. हम लेखक के साथ हुई गोपनीय बातचीत पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
पवन खेरा ने क्या कहा
सोनिया गांधी की किताब के हार्परकॉलिन्स के छापने को लेकर पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने पेंगुइन पर निशाना साधते हुए लिखा, पेंगुइन चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, वह उड़ नहीं सकता।

