बिहार में एक सप्ताह के अंदर मोतिहारी में तीसरा पुल गिरा

बिहार के सभी पुलों का किया जाएगा ऑडिट

भवेश कुमार

पटना। बिहार में एक सप्ताह के अंदर तीन पुल गिर गया। शनिवार की रात मोतिहारी में एक निर्माणाधीन पुल गिर गया। लगभग डेढ़ करोड़ की लागत पुल का निर्माण हो रहा है। सरकार ने धड़ाधड़ गिर रहे पुल को लेकर नया फरमान जारी कर दिया है। अब बिहार के सभी पुलों का ऑडिट किया जाएगा।

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में बन रहा एक पुल ढह गया। सात दिन के अंदर पुल गिरने की यह तीसरी घटना है। लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह पुल शनिवार की रात को गिर गया। वहीं अधिकारियों का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने पुल को नुकसान पहुंचाया है। जबकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ है और नियमों का पालन नहीं किया गया है।

जानकारी के अनुसार, घोड़ासहन प्रखंड में अमवा से चैनपुर स्टेशन जाने वाली सड़क पर यह पुल बन रहा था। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रहे इस पुल की लंबाई 18 मीटर थी। शनिवार को ही पुल के ऊपरी हिस्से की ढलाई की गई थी। कहा जा रहा है कि देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने पुल के सेंटरिंग को तोड़ दिया, जिसके कारण ढलाई वाला हिस्सा गिर गया।

इन दिनों बिहार के ग्रामीण इलाकों में कई पुल के भरभरा कर गिर जाने के बाद सचेत हुई सरकार ब्रिज की कमजोरी को जानने और नए पुल मजबूत बने, इसके लिए सभी ग्रामीण पुलों की स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने जा रही है। मकसद यह है कि सरकारी राशि का सदुपयोग हो और जानमाल की सुरक्षा भी की जा सके। साथ ही आवागमन को लेकर किस तरह की परेशानी होती है, इस बात को भी जानने की कोशिश होगी।

ग्रामीण कार्य विभाग इस महत्वपूर्ण स्ट्रक्चरल ऑडिट की जिम्मेदारी ली है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर विभागीय अभियंताओं और अधिकारियों की तैनाती होगी। विभागीय ऐप के माध्यम से हर दिन ऑडिट से जुटाई गई जानकारी मुख्यालय भेजी जाएगी। इस आधार पर मुख्यालय स्तर से मॉनीटरिंग होगी। सभी आंकड़े इकट्ठा होने के बाद इसकी दोबारा जांच की भी व्यवस्था की जायेगी।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे