नवरात्र में मछली खाने पर लगा शाप, 34 साल की उम्र में व्हीलचेयर पर आ गए तेजस्वी’ : सम्राट

अभिजीत पाण्डेय
सासाराम। सम्राट चौधरी ने लालू यादव और तेजस्वी यादव पर सनातन धर्म को चिढ़ाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी खुद को गरीब का बेटा बोलते हैं और हेलिकॉप्टर में बैठकर मछली खाते हैं। नवरात्र में मछली खाया इसलिए शाप लगा है तेजस्वी 34 साल की उम्र में ही व्हीलचेयर पर चल रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तिलौथ के बाबूगंज मैदान में एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा और कहा कि सावन में गरीब का बेटा हेलिकॉप्टर में बैठकर मछली खाया, जिस कारण उसे भगवान का श्राप लगा है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि मछली का कांटा ऐसा पेट में अटका कि 34 साल का युवक व्हीलचेयर पर आ गया।उन्होंने सावन के महीने में नॉनवेज खाने को लेकर लालू यादव पर भी हमला किया। उन्होने कहा कि लालू यादव, राहुल गांधी को सावन में बुलाकर मटन बनाते हैं और खाते हैं. ऐसा कहीं होता है? हमलोग सावन में मटन खाते हैं?

उन्होंने तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर कहा कि जो चोर होते हैं, वह सीनाजोरी से बात करते हैं। आज भारत के प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान जैसे देश को ठंडा कर दिया है, ऐसे में यहां के भी कुछ लोगों को ठंडा करने की जरूरत है।

उन्होने कहा अगले डेढ़ साल तक बिहार में डबल इंजन की सरकार है ऐसे में बालू माफिया, शराब माफिया और जमीन माफिया या तो बिहार छोड़कर भाग जाएं नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। लालू जी का लालटेन सिर्फ अपने परिवार के लिए ही जलता है। वैसे भी अब बिहार लालटेन युग से बाहर निकल चुका है, तो लालटेन को समाप्त कर देने की जरूरत है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    • By TN15
    • March 18, 2026
    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज