गरीबों को उजाड़ने से पहले उन्हें बसाने की व्यवस्था हो : अजीत

मुजफ्फरपुर।राज्य के पूर्व मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार मंगलवार को दादर गांव में गंडक नदी के कटाव से विस्थापित हुए गरीब भूमिहीनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन गरीबों को उजाड़ने से पहले उन्हें बसाने की व्यवस्था करें। अतिक्रमण हटाने के नाम पर यदि गरीबों को उजारने का प्रयास हुआ तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे इसके लिए बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना क्यों न करना पड़े। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार भूमिहीन गरीबों के लिए जमीन उपलब्ध कराकर उन्हें पक्का मकान देने के लिए संकल्पित है। वही कुछ निकम्मे अधिकारी सरकार के इस संकल्प को पूरा करने के बजाय हर जगह उन्हें उजारने का प्रयास कर रहे हैं, जो बेहद चिंता का विषय है।
श्री कुमार ने कहा की 1975 के बाढ़ में दादर के इलाकों में सैकड़ो गरीब परिवार का घर गंडक में विलीन हो गया था। उसे वक्त सभी प्रभावित परिवार को प्रशासन के द्वारा गंडक बांध के किनारे वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बसाया था। वे लोग आज 50 वर्ष बीत जाने के बाद भी अपने परिवार के साथ वही रह रहे हैं। प्रशासन उन्हें अतिक्रमण हटाने के नाम पर अब उन्हें वहां से डरा धमकाकर भगाना चाहती है। यह कदम पूरी तरह गरीब विरोधी है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। श्री कुमार ने कहा कि यहां के भूमिहीन गरीबों के लिए प्रशासन जमीन का व्यवस्था कर भवन का निर्माण करादे, फिर 24 घंटे के अंदर सभी लोग अपना घर परिवार के साथ सरकार के द्वारा उपलब्ध कराए गए जगह पर चले जाएंगे। उन्होंने गरीबों को आस्वस्थ करते हुए कहा कि आप जहां हैं वहांं भय मुक्त होकर रहिए, मैं एक-दो दिनों के अंदर आपके साथ जिलाधिकारी से मिलूंगा ,उन्हें वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए सरकार के पॉलिसी के अनुरूप जमीन के साथ मकान उपलब्ध कराने की मांग करेंगे।
सभा को संबोधित करने वालों में अली हुसैन, मो चांद, मो मुर्तुजा , मो इस्लाम , मो सत्तार, मो अकबर, नसीम खान, मयूबुन निशा, मो ऐनूल, मो कुड्डूस, मो शमीम ,मो नईम ,जाकिर खान, मो इलियास, राम पुकार ठाकुर बिट्टू थापा ,कुसुम देवी ,सुखारी पासवान, जितेंद्र पासवान, विमल सिंह, अरुण सिंह ,संजय सिंह ,सुभाष सिंह , विनोद सिंह, शत्रुघ्न सिंह ,सुनील कुमार, रामदास पासवान, मिश्रीलाल शाह आदि प्रमुख थे।

  • Related Posts

    मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
    • TN15TN15
    • July 23, 2026

    उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में एक दिल…

    Continue reading
    सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- ‘जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम…’
    • TN15TN15
    • July 18, 2026

    सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि डी. अंगमो ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवाओं की ऐतिहासिक जीत – तानाशाही की हार, लोकतंत्र ताकतवर हुआ!

    • By TN15
    • July 27, 2026
    युवाओं की ऐतिहासिक जीत – तानाशाही की हार, लोकतंत्र ताकतवर हुआ!

    नारायणी साहित्य अकादमी ने आयोजित किया नामवर अभिनंदन शताब्दी समारोह!

    • By TN15
    • July 27, 2026
    नारायणी साहित्य अकादमी ने आयोजित किया नामवर अभिनंदन शताब्दी समारोह!

    सोनम वांगचुक की मज़बूरी!

    • By TN15
    • July 27, 2026
    सोनम वांगचुक की मज़बूरी!

    CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लिया फैसला

    • By TN15
    • July 25, 2026
    CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लिया फैसला

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…

    • By TN15
    • July 25, 2026
    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…

    ‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

    • By TN15
    • July 25, 2026
    ‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन