‘छोटे कपड़ों में आती है शर्म…बैड टच करते लोग’

 सोनपुर मेले की डांसर काजल ने बताया पूरा सच

 थियेटर में होता है क्या-क्या?

दीपक तिवारी

पटना/सोनपुर। मुझे छोटे- छोटे कपड़ों में असुविधा होती है। मुझे छोटे कपड़े पहनने में शर्म आती है। लोग पैसे देने के नाम पर गंदे- गंदे इशारे करते हैं। लोग बैड टच करते हैं। मकान मालिक बहुत बेइज्जती करता था। घर के सामान को बाहर फेंक देता था। चाचा ने घर से निकाल दिया। उपरोक्त बयान सोनपुर मेले के थियेटर में डांस करने आई वायरल डांस गर्ल काजल का है। काजल ने एक निजी चैनल से बातचीत में अपने दर्द को सामने रखा है। थियेटर की रंगीन दुनिया के पीछे की सच्चाई को भी बताया है। डांसर काजल ने अपने परिवार की परिस्थितियों को भी साझा किया है।
वायरल डांस गर्ल काजल इन दिनों सोनपुर मेले के थियेटर में जलवा बिखेर रही है। इससे पहले भी राजगीर के मेले और सोनपुर मेले में काजल पहले आ चुकी है। फेसबुक और एक्स पेज के रील पर काजल लगातार दिख जाती है। उसे देखने वाले लोग मिलियन में हैं। अब बताया जा रहा है कि काजल को मुंबई से बॉलीवुड का ऑफर आया है। काजल को मशहूर निर्देशक करण जौहर ने नोटिस किया है। सोनपुर पहुंची काजल ने एक निजी चैनल के संवाददाता से बातचीत में बहुत सारी बातों का खुलासा किया।
वायरल गर्ल काजल की उम्र 17 साल है। उसने अपने डांस से लोगों को दीवाना बना दिया है। सोनपुर मेले में वायरल गर्ल काजल को देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। सोनपुर मेला के मुख्य आकर्षण थियेटर की जान काजल बन चुकी है। इसी बीच किसी की नजर काजल पर पड़ गई है। उसे हीरोईन मटेरियल बताया जा रहा है। मूल रूप से यूपी के बिजनौर की रहने वाली काजल ने मीडिया से अपनी बातचीत में कहा है कि वो खेसारी लाल यादव के साथ काम कर चुकी है। उसके पिता इस दुनिया में नहीं हैं। चाचा ने उसे घर से निकाल दिया।
काजल ने बताया कि पारिवारिक परिस्थिति ठीक नहीं रहने की वजह से वो अपने मां और भाई को लेकर दिल्ली चली गई। मकान मालिक बेइज्जत करता था। घर का सारा सामान फेंक देता था। काजल ने बताया कि उसे शुरू में पता नहीं था कि थियेटर क्या होता है। उसने यहां आकर देखा कि लड़कियां ग्रुप में छोटे- छोटे कपड़े पहनती हैं। उसे बहुत बुरा लगता था। काजल को शर्म आती थी। उसे जोर जबरदस्ती कपड़े भी पहनाए जाते थे। उसे पहली बार आजमगढ़ थियेटर में काम मिला। उसके बाद थियेटर के माहौल में खुद को ढाला। उसने भोजपुरी भाषा को भी सीखा।
काजल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उसे कई बार लगा कि थियेटर को छोड़कर कहीं और चली जाए। लेकिन हिम्मत नहीं होती थी। थियेटर के अंदर की दुनिया अलग है। डांस के दौरान चाहने वाले गंदे इशारे करते हैं। इनाम देने के बहाने बैड टच करते हैं। बहुत बुरा लगता है। लेकिन थियेटर से कमाई होती है। मेरा परिवार चलता है। भाई बहन को पढ़ा रही है। मजबूरी में छोटी बहन की शादी बचपन में करनी पड़ी। काजल के मुताबिक उसका वीडियो इतना वायरल हुआ कि लोगों के बीच उसे अपना पहचान के लिए नहीं सोचना है। उसे काम के ऑफर मिल रहे हैं।
काजल ने बताया कि भोजपुरी गायकों के साथ काम मिल रहा है। खेसारी लाल यादव के साथ गाना आया है जिसका नाम ‘मोहर नईहर के’ है। उसके अलावा उसकी बातचीत एक और गायक नीलकमल सिंह के साथ चल रही है। काजल ने बताया कि उसकी लाइफ अब सेट हो गई है। उसने दिल्ली में फ्लैट खरीद लिया है। उसने बताया कि दो चार महीने पहले उसकी मुलाकात करण जौहर से हुई। सोनपुर थियेटर का काम खत्म करने के बाद वो मुंबई जाएगी मिलने के लिए उसके बाद उसकी शूटिंग शुरू होगी।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • June 13, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    • By TN15
    • June 13, 2026
    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    • By TN15
    • June 13, 2026
    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर