कोई राम लहर नहीं, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को राहुल गांधी ने बताया राजनीतिक कार्यक्रम  

Rahul Gandhi On Ram Mandir Inauguration: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों ही अपने-अपने हिसाब से चुनाव की तैयारी में लग चुके हैं। एनडीए ने फिर से राम मंदिर का राग अलापा है। पहले राम मंदिर निर्माण की बात की जाती थी तो अब राम प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन को लेकर बीजेपी माहौल बनाने में लगी है। उधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। असम में चल रही इस यात्रा में राहुल गांधी देश में राम लहर होने से इंकार कर आ रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को उन्होंने राजनीतिक कार्यक्रम बताया है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि यह बीजेपी का राजनीतिक कार्यक्रम था।

राम मंदिर उद्घाटन और देश में राम लहर को लेकर एबीपी न्यूज़ के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, ”कोई लहर नहीं है. मैं पहले कह चुका हूं कि यह बीजेपी का राजनीतिक कार्यक्रम था। हम अपना प्लान देश के सामने रखेंगे. आने वाले दिनों में हम युवा, किसान और महिलाओं के लिए न्याय का हमारा रोडमैप जारी करेंगे.”

दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को बीजेपी, आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फंक्शन बना दिया गया है। इस कारण हमारे नेताओं ने निमंत्रण अस्वीकार कर दिया।

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी ने राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होने को लेकर मिले निमंत्रण पत्र को ठुकरा दिया था। इसको लेकर पार्टी ने बयान जारी कर कहा था कि बीजेपी कार्यक्रम का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए कर रही है।

 

राहुल गांधी एफआईआर को लेकर क्या बोले?

 

असम में एफआईआर के आदेश पर राहुल गांधी ने कहा कि इससे हमें फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा, ”असम के सीएम जो कर रहे हैं उससे यात्रा को फायदा मिल रहा है. हमारा प्रचार हो रहा है। इस तरह सीएम और गृह मंत्री अमित शाह हमारी मदद कर रहे हैं। ये डराने की कोशिश है, लेकिन डरने वाले नहीं है। लोग बोल रहे हैं कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा गुवाहाटी में जा सकते हैं तो राहुल गांधी क्यों नहीं जा सकते?”
 

 

 

बिस्व सरमा ने क्या कहा?

 

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि उन्होंने राज्य पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह को बैरिकेड तोड़ने के लिए भीड़ को उकसाने को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है।

  • Related Posts

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    उत्तराखंड की सियासत में रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट अपने…

    Continue reading
    ‘राष्ट्र सेवक पुत्र को बधाई’, Ramayan के ‘लक्ष्मण’ ने PM मोदी के लिए जलाया दीया, कहा- 76 साल पहले सपूत का जन्म

    रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो ‘रामायण’ में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!