सीएम योगी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे चंद्रशेखर पर दर्ज हैं 17 केस 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चंद्रशेखर और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी लेकिन कई दौर की बातचीत के बाद भी सहमति नहीं बन पाई थी।

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने गोरखपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। चंद्रशेखर यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। चंद्रशेखर ने जो शपथ पत्र दिया है, उसमें उन्होंने अपनी संपत्ति और मुकदमों का ब्योरा भी दिया है। चंद्रशेखर के खिलाफ अलग-अलग जिलों में 17 केस दर्ज हैं।
सहारनपुर जिले के छुटमलपुर के पास स्थित घड़कोली गांव के रहने वाले चंद्रशेखर ने हेमवतीनंदन बहुगुणा, गढ़वाल विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की है। चंद्रशेखर ने 2015 में दलित छात्रों का एक संगठन बनाया जिसका नाम भीम आर्मी रखा। वह आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। शपथ पत्र के मुताबिक, चंद्रशेखर, उनकी पत्नी और परिवार के नाम पर कुल 44 लाख रु के करीब की चल-अचल संपत्ति है। इनमें 26.14 लाख रुपये की चल और 17 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर शहर सीट से चुनाव लड़ रहे चंद्रशेखर के पास 18 हजार रु कैश के तौर पर हैं जबकि उनकी पत्नी के पास 12 हजार रु कैश हैं।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 10, 2026
गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

  • By TN15
  • March 10, 2026
Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

  • By TN15
  • March 10, 2026
किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

  • By TN15
  • March 10, 2026
दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच