चलती ट्रेन में किन्नर को दिल दे बैठे युवक ने की शादी

पटना। बिहार बेतिया के मझौलिया प्रखंड के सरिसवा गढ़ी माई मंदिर परिसर में एक अनोखी विवाह चर्चा का विषय बन गया है. मंदिर परिसर में एक किन्नर ने एक युवक से शादी रचा ली. गोपालगंज के रहने वाले किन्नर ने बेतिया के मझौलिया में स्थित मठिया के युवक दिनेश कुमार से विवाह रचाकर सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाईं।

इस अनोखी प्रेम कहानी की शुरूआत तब हुई जब दिनेश कुमार कुछ काम करने और ज्यादा पैसे कमाने के लिए दिल्ली जा रहा था। वहीं ट्रेन में एक किन्नर से दिनेश कुमार की मुलाकात हो गई और दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया। तब से एक दूसरे से बातों का सिलसिला चल पड़ा।

दिल्ली में ही दोनों मिलने लगे। फिर दोनों ने अपने अपने प्यार का इजहार किया और अंत मे दोनों ने मिलकर शादी रचा ली।वहीं गांव के महिलाओं ने इस अनोखी शादी में भाग लिया और पूरे हिंदू रीति रिवाज से शादी को विधियों को पूरा कराया।

मंदिर परिसर में हो रहे दोनों के विवाह को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मंदिर में सात फेरे लेकर दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए। ये अनोखी शादी फिलहाल पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

    बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

    वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

    वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत