किन्नर से प्यार करता था युवक, ब्रेकअप हुआ हुआ तो नए आशिक समेत प्रेमिका को मार दी गोली

द न्यूज 15 

बेतिया। एक पुरानी कहावत है कि दिल लगी दीवार से तो हूर क्या चीज है। ऐसा ही हुआ बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में जहां एक युवक को एक किन्नर से प्यार हो गया। प्यार इतना गहरा था कि युवक उससे ब्रेकअप बर्दाश्त नहीं कर सका और प्रेमिका किन्नर को उसके नए आशिक समेत गोली मार दी> बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
दरअसल बेतिया के आरएलएसवाई कॉलेज के समीप  आईटीआई कॉलोनी में रहने वाली पंडिताईन किन्नर के घर पर आधा दर्जन अपराधियों ने रविवार को हमला बोल दिया। उस वक्त पंडिताईन किन्नर के साथ सद्दाम हुसैन (24) नाम का युवक मौजूद था। हमलावरों ने दोनो  को गोली मारकर जख्मी कर दिया। इस बीच, मौके पर मौजूद किन्नरों ने हमलावरों में शामिल एक युवक मृत्युंजय को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जीएमसीएच बेतिया में इलाजरत पंडिताईन किन्नर ने बताया कि चनपटिया के पुरैना पांडेय टोला निवासी गुड्डू अंसारी उसके साथ रहता था। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। लेकिन करीब दो साल पहले उनका संबंध टूट चुका था। पंडिताईन ने कहा कि वह प्रतिदिन सात से आठ हजार रुपया कमाकर गुड्डू पर खर्च करती थी। लेकिन कुछ कारणों से आपसी मतभेद हुआ और दोनों के संबंध खत्म हो गए। तब से दोनों अलग अलग रहते थे।
इसी बीच पंडिताईन का संपर्क मुफस्सिल थाना के लालगढ़ पंचायत के खसुआर निवासी सद्दाम हुसैन से हो गया। दोनों एक दूसरे के साथ रहने लगे। यह बात गुड्डू अंसारी को नागवार गुजर रही थी। गुड्डु किन्नर प्रेमिका से दूरी सहन नही कर पा रहा था। वह बार-बार पंडिताईन के साथ रहने के लिए उससे बात करता था। लेकिन पंडिताईन ने इनकार कर दिया था।
करीब 15 दिन पहले गुड्डू अंसारी ने रामलखन सिंह यादव कॉलेज के समीप घर पर आकर धमकी दिया था। उसने कह  कि तुम सद्दाम से अपना संबंध तोड़ लो। अगर संबंध नहीं तोड़ा तो तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी। लेकिन इस बात को पंडिताईन ने गंभीरता से नहीं लिया। शनिवार की दोपहर 12 बजे भी गुड्डू अंसारी उसके घर पर पहुंच धमकी दी। लेकिन पंडिताईन ने पुलिस को सूचना नहीं दी। रविवार ने गुड्डु अंसारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पंडिताईन और सद्दाम को गोली मार दी। सद्दाम के कमर में गोली लगी है तो पंडिताईन की जांघ में गोली लगी है। दोनों की हालत ठीक है।
इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने बताया कि पंडिताईन को जब पहली बार धमकी दी गयी थी। उसी वक्त उसे इस मामले की जानकारी पुलिस को देनी चाहिए थी। शिकायत मिलने पर पुलिस पहले से कार्रवाई करती तो गुड्डु इतनी हिमाकत नही करता।
एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय ने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। मौके से एक खोखा मिला है। घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मुख्य आरोपी चनपटिया के पुरैना पांडेय टोला का गुड्डू अंसारी है। उसका आपराधिक इतिहास रहा है।

Related Posts

ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?
  • TN15TN15
  • March 13, 2026

कितना जायज था अजय प्रताप को नौकरी से…

Continue reading
ठगी की दुनिया में हरियाणा के धनीराम मित्तल ने अच्छे अच्छे को छोड़ दिया था पीछे
  • TN15TN15
  • February 27, 2026

अपराध की दुनिया में चार्ल्स शोभराज के बाद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

  • By TN15
  • March 17, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

  • By TN15
  • March 17, 2026
पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

  • By TN15
  • March 17, 2026
हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

  • By TN15
  • March 17, 2026
मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

  • By TN15
  • March 17, 2026
टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

  • By TN15
  • March 17, 2026
वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार