लकड़ी से बना था दुनिया का पहला माउस… कभी सोचा है इसे माउस नाम क्यों मिला?

Why Computer Mouse Called Mouse: कंप्यूटर पर काम करने के लिए माउस की जरूरत होती है. अक्सर कंप्यूटर पर काम करते हुए आपने इसका इस्तेमाल किया होगा. स्क्रीन पर एक जगह से दूसरी जगह जाना हो या किसी आयकन पर क्लिक करना हो, यह सब माउस की मदद से ही होता है. बचपन में जब इस छोटे से उपकरण का नाम बताया गया था तो आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि एक छोटे से जानवर चूहे पर ही इसका नाम क्यों रखा गया?

दुनिया में कई और तरह के जीव-जंतु थे, लेकिन इसका नाम माउस ही क्यों पड़ा? अगर आप इसके पीछे की वजह नहीं जानते, तो आज हम आपको इस अनोखे चूहे, यानी माउस के बारे में बताते हैं.

लकड़ी का था दुनिया का पहला माउस

माउस का आविष्कार 1960 के दशक में डगलस कार्ल एंगेलबर्ट (Douglas Engelbart) ने किया था. इन्वेंशन के दौरान इस छोटे से डिवाइस का नाम पॉइंटर डिवाइस (Pointer Device) रखा गया था. आपको शायद यह जानकर हैरानी हो कि दुनिया का पहला माउस लकड़ी का बनाया गया था. इस लकड़ी के माउस में धातु के 2 पहिये लगे हुए थे. ये वो दौर था, जब कंप्यूटर्स की फर्स्ट जनरेशन चल रही थी और कंप्यूटर्स का साइज लगभग एक कमरे के बराबर हुआ करता था.

चूहे जैसा दिखता और काम करता है माउस

अब बात करते हैं कि कंप्यूटर के माउस का यही नाम क्यों रखा गया. दरअसल, आविष्कार हो जाने के बाद जब माउस का नाम रखने की बात आई, तो देखा गया कि यह एक बहुत छोटा सा डिवाइस है. जिसे देखकर लगता है मानो कोई चूहा दुबक कर बैठा हो. इसके पीछे से निकलने वाला वायर भी एकदम चूहे की पूंछ जैसा ही लगता है. इसके अलावा, यह चूहे जैसी फुर्ती से ही काम करता है. यही सब सोचने के बाद इस छोटे से डिवाइस का नाम माउस रखा गया.

क्या पहले माउस को कहा जाता था Turtle?

माउस को यह नाम मिलने के पीछे एक और कहानी प्रचलित है. जिसके अनुसार माउस को पहले टर्टल (Turtle) कहा जाता था. दरअसल, माउस का शेल (Shell) दिखने में कछुए के शेल जैसा होता है और कछुए के शेल की तरह ही हार्ड होता है. हालांकि, कछुए की रफ्तार बहुत धीमी होती है, इसलिए माउस के लिए टर्टल नाम कुछ जंचा नहीं.

  • Related Posts

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच फरवरी 2026 से…

    Continue reading
    ईरान की ‘खोर्रमशहर-4’ मिसाइल: इजरायल की 7-लेयर एयर डिफेंस को भेदने का दावा!
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

    • By TN15
    • March 6, 2026
    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

    आखिर बिहार में भी बीजेपी ने ढहा दिया समाजवादियों का किला!