नल चलेगा और खिलेगा कमल : जयंत चौधरी

बिजनौर । रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने केंद्र सरकार द्वारा स्व.चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने को साहसिक कदम बताया। उन्होने सरकार द्वारा जनहित की योजनाओं के लाभार्थियों के खाते में सीधे धनराशि भेजे जाने को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के विचारों की देन कहा। उन्होने नल चलेगा तो कमल खिलेगा की बात कहते हुए भाजपा व रालोद प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।
गुरुवार को चांदपुर नगर के हिंदू इंटर कालेज के खेल मैदान में आयोजित चुनावी सभा में निर्धारित समय से दो घंटे बाद पहुंचे सांसद जयंत चौधरी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने खेत खलिहान से लेकर गांव की सोच को विकसित करने वाले चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित कर साहसिक कार्य किया हैं। उनका कहना था कि पूर्व में बनी सरकार कभी इतना साहस नही जुटा सकी कि चौधरी चरण सिंह को उनके द्वारा किये गये कार्यो पर सम्मान दे सके। केन्द्र सरकार द्वारा जनहित की योजनाओं के लाभार्थियों के खाते में सीधे धनराशि भेजे जाने को उन्होने चौधरी चरण सिंह के विचारों की देन कहा। उन्होने कहा कि चौधरी चरण सिंह हमेशा बिचौलियों व भ्रष्टाचारियों के खिलाफ रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक पार्टी के मुखिया पर बार-बार प्रत्याशी बदलने को लेकर कटाक्ष भी किया। इस दौरान उन्होने नल चलेगा और साथ ही कमल खिलेगा की बात कहते हुए पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील भी की। कार्यक्रम को प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल कुमार के साथ ही साकेन्द्र प्रताप सिंह,विधायक अशोक राणा व लोकसभा प्रत्याशी चंदन चौहान तथा ओम कुमार आदि ने संबोधित किया।

  • Related Posts

    यूपी चुनाव से पहले ब्राह्मण वोटरों पर अखिलेश यादव की नजर, 17 जून को बुलाई अहम बैठक 
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी…

    Continue reading
    ‘पहले पीएम मोदी को बदनाम करते थे और अब…’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह?
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और उत्तर प्रदेश की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया