बकाया वेतन को लेकर 17 जुलाई से धरना पर बैठे हैं सहारा कर्मी
नोएडा। सहारा इंडिया टीवी नेटवर्क, नोएडा में कार्यरत कर्मचारियों ने वर्षों से लंबित वेतन भुगतान को लेकर अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। कर्मचारी जिला प्रशासन, श्रम विभाग और सहारा प्रबंधन को एक पत्र सौंपते हुए 17 जुलाई से टीवी चैनल परिसर के बाहर शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरने पर हैं।

कर्मचारियों का आरोप है कि जनवरी 2014 से उन्हें नियमित वेतन नहीं मिला है। इस दौरान केवल “टोकन मनी” के रूप में नाममात्र की राशि दी गई, जो अब घटकर 30-40% रह गई है और बीते तीन महीने से वह भी पूरी तरह बंद है। जानकारी मिली है कि शुक्रवार को वेतन देने का आश्वासन प्रबंधन ने दिया है। कर्मचारियों ने कह दिया है कि जब तक उनका बकाया भुगतान नहीं हो जाता तथा वेतन नियमित नहीं हो जाता तब तक धरना जारी रहेगा।








