जिंदगी की कहानी रही अनकहीं,दिन गुजरते रहे सांसे चलती रही

मुजफ्फरपुर। शहर की पुरानी संस्था श्री नवयुवक समिति के सभागार में रविवार को नटवर साहित्य परिषद की ओर से मासिक कवि गोष्ठी सह मुशायरा का आयोजन किया गया। कवि गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि सत्येन्द्र कुमार सत्येन, मंच संचालन वरिष्ठ कवि गीतकार डाॅ.विजय शंकर मिश्र व धन्यवाद ज्ञापन नटवर साहित्य परिषद के संयोजक नर्मदेश्वर प्रसाद चौधरी ने किया।
कवि गोष्ठी की शुरुआत आचार्य श्री जानकी वल्लभ शास्त्री के गीत- जिन्दगी की कहानी रही अनकही, दिन गुजरते रहे सांसे चलती रही….. डाॅ. विजय शंकर मिश्र- समय पत्र पर अमर गीत मैं रचनेवाला गीतकार हूं….. शायर डाॅ. नर्मदेश्वर मुजफ्फरपुरी ने ग़ज़ल- हालात हमारे भी बदल क्यूं नहीं जाते, ये ख्वाब हकीकत में उतर क्यूं नहीं जाते……आचार्य चन्द्र किशोर पाराशर – समय की सीढ़ियों पर चढ़ता रहूंगा, इक नई सदी मैं गढ़ता रहूंगा….. सुमन कुमार मिश्र- अभाव से दूरियां बढ़ती गई, हम सुख से वंचित होते गए…… सत्येन्द्र कुमार सत्येन- धीरे धीरे अइली बदरिया, उतरी असमनवा नू हो….. डाॅ. जगदीश शर्मा – दिल की दिल से हो रही मुलाकात की बात है , विश्व हृदय दिवस मना रहा सारा आज है …… अरुण कुमार तुलसी- अल्प ज्ञान बनता महान, सरिता न होते कभी सागर समान…… उमेश राज- हमसे मत पूछो दिल पर क्या गुजरी है…… अंजनी कुमार कुमार पाठक – हंसते मुस्कुराते पटा लीजिए….. रामबृक्ष राम चकपुरी- मुर्झाया हुआ चेहरा कब कली बन खिलेगा चमन में……ओमप्रकाश गुप्ता- बेसबब तकरार से कुछ हासिल नहीं होगा…… इसके अलावे मुन्नी चौधरी प्रभा, अभय कुमार शब्द, नरेन्द्र मिश्र, यशपाल कुमार, नन्द किशोर पोद्दार, सुरेन्द्र कुमार, रणवीर अभिमन्यू की रचनाएं भी सराही गई।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए 

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए