मतगणना के शुरुआती रूझान में उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1595 अंकों की छलांग के साथ 56000 के पार खुला

द न्यूज 15  

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत 5 राज्यों चल रही विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच शेयर बाजार भी गदगद है।  घरेलू शेयर बार में लगातार तीसरे दिन रौनक नजर आ रही है।  सेंसेक्स और निफ्टी आज भारी बढ़त के साथ खुले। गरुवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह सवा नौ बजे  1595 अंकों की तेजी के साथ 56,242.47  के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी ने भी आज हरे निशान के साथ कारोबार की शुरुआत की।
बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार भारी बढ़त के साथ बंद हुए। डाऊजोंस 653 अंक या 2 फीसद की उछाल के साथ 33286 के स्तर पर बंद हुआ तो नैस्डैक में 3.59 फीसद की छलांग लगाकर 13255 के स्तर पर। वहीं, एसएंडपी में भी 2.57 की उछाल दर्ज की गई। यह 107 अंकों की जबरदस्त छलांग के साथ 4277 के स्तर पर बंद हुआ। इसका असर आज भारतीय शेयर बाजारों में भी देखने को मिल रहा है।
शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 1,223 अंक चढ़ा : यूक्रेन संकट दूर करने के लिए कूटनीतिक प्रयासों से उम्मीद लगाए बैठे निवेशकों के अनुकूल रुख से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी देखी गई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी में हुई लिवाली से सेंसेक्स और निफ्टी दो प्रतिशत से अधिक चढ़ गए। तीस शेयरों वाले सूचकांक की शुरुआत सकारात्मक हुई और निवेशकों के समर्थन से एक समय यह 1,469.64 अंक तक की बढ़त लेने में सफल रहा। हालांकि, बाद में थोड़ा मुनाफावसूली होने से इसमें कुछ कमी आई। कारोबार के अंत में यह 1,223.24 अंक यानी 2.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 54,647.33 अंक पर बंद हुआ। भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली का सिलसिला कायम है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 8,142.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी 331.90 अंक यानी 2.07 प्रतिशत तक की देखी दर्ज की गई और कारोबार के अंत में यह 16,345.35 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट फायदे में रहीं। इन कंपनियों के शेयर 5.56 प्रतिशत तक के उछाल के साथ बंद हुए। सर्वाधिक 5.56 प्रतिशत के लाभ में एशियन पेंट्स रही। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 5.24 प्रतिशत की बढ़त लेने में सफल रहा। बजाज फिनसर्व में पांच प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक में 3.29 प्रतिशत का लाभ रहा।

Related Posts

बीजेपी के गले की फांस बन गई उज्ज्वला’
  • TN15TN15
  • March 13, 2026

LPG संकट का ‘उज्ज्वला’ एंगल आज की सबसे…

Continue reading
अनिल अंबानी का घर ‘अबोड’ कुर्क, 3716 करोड़ है कीमत, ईडी का बड़ा एक्‍शन
  • TN15TN15
  • February 25, 2026

नई दिल्‍ली।  अनिल अंबानी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल! 

  • By TN15
  • March 18, 2026
इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल! 

सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

  • By TN15
  • March 18, 2026
सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर की शख्स हत्या, बवाल, भड़के पप्पू यादव

  • By TN15
  • March 18, 2026
मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर  की शख्स हत्या, बवाल,  भड़के पप्पू यादव

राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा

  • By TN15
  • March 18, 2026
राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

  • By TN15
  • March 17, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

  • By TN15
  • March 17, 2026
पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’