मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूल में बजा पल-पल तेरी याद सतावे गाना, मास्साब ने शिक्षिकाओं के बीच पर लगाए ठुमके 

द न्यूज 15

भोपाल। भोपाल में एक सरकारी स्कूल के एक कार्यक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शिक्षक महिला शिक्षिकों के बीच फूहड़ गाने पर ठुमके लगाते हुए डांस कर रहे हैं। शिक्षकों के डांस के इस वीडियो में हरियाणवी गाने पर किया जा रहा है जिसके बोल बेहद फूहड़ हैं। इसको लेकर जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने वीडियो की सत्यता का पता लगाने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं।
भोपाल के बावड़िया कलां में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक कार्यक्रम का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पल-पल तेरी याद सतावे गाने पर स्कूल स्टाफ डांस करता दिखाई दे रहा है। इसमें महिलाओँ की संख्या ज्यादा है। कई महिला शिक्षिकाओं के बीच एक पुरुष शिक्षक भी ठुमके लगाता दिखाई दे रहा है जो महिला शिक्षिकों के साथ बेहूदा डांस करता नजर आ रहा है। डांस करने वाले लोगों से दूर खड़़ी एक महिला शिक्षिका को डांस करने वाले युवक साथ में डांस करने के लिए बुलाता भी दिख रहा है लेकिन वह बचकर दूर हो जाती है। गौरतलब है कि वीडियो में जिस गाने पर स्कूल के शिक्षक व स्टाफ के डांस को दिखाया जा रहा है, उस गाने पर आमतौर पर हरियाणवी डांसर डांस करती हैं।
स्कूल विभाग ने जांच शुरू की : जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना से जब इस वीडियो को लेकर लाइव हिंदुस्तान ने संपर्क किया तो उन्होंने पहले तो जानकारी में नहीं होने की बात कही। मगर जब उन्हें वायरल वीडियो भेजा गया तो उन्होंने बताया कि स्कूल के प्राचार्य बृजेश सक्सेना अभी अवकाश पर हैं। वीडियो का पता किया जा रहा है कि कब का है और डांस करने वाले लोग कौन है। जिला शिक्षा अधिकारी ने उसके आधार पर कार्रवाई करने की बात कही।
वहीं, वायरल वीडियो पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि महिलाओं के बीच डांस करने वाले शिक्षक सीएम के नजदीकी रिश्तेदार हैं। उन्होंने सवाल किया कि इसलिए क्या वे कुछ भी कर सकते हैं।

Related Posts

 ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शिक्षक दिवस…

Continue reading
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
  • TN15TN15
  • August 22, 2026

NTA की एक और परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुरुग्राम: महिला राइडर को टक्कर मामले में नया मोड़, कार मालिक ने बताई सच्चाई 

गुरुग्राम: महिला राइडर को टक्कर मामले में नया मोड़, कार मालिक ने बताई सच्चाई 

रेप मामले में तरुण तेजपाल ने किया सरेंडर, SC ने दी थी तीन हफ्ते की मोहलत

रेप मामले में तरुण तेजपाल ने किया सरेंडर, SC ने दी थी तीन हफ्ते की मोहलत

मुख्यमंत्री की घोषणा के लगभग दो वर्ष बाद भी जैन कल्याण बोर्ड का गठन नहीं

मुख्यमंत्री की घोषणा के लगभग दो वर्ष बाद भी जैन कल्याण बोर्ड का गठन नहीं

दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति का अनुभव 

दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति का अनुभव 

आतंकी मसूद अजहर का पाकिस्तान ने निकाला ‘वारंट’, सिर पर रखा लाखों का इनाम

आतंकी मसूद अजहर का पाकिस्तान ने निकाला ‘वारंट’, सिर पर रखा लाखों का इनाम

किसान संघर्ष मोर्चा का धरना पांचवें दिन भी जारी, 14 सितंबर को होगी महापंचायत

किसान संघर्ष मोर्चा का धरना पांचवें दिन भी जारी, 14 सितंबर को होगी महापंचायत