‘कोसी नदी का तटबंध टूटने से हालात चिंताजनक’

 बिहार सरकार के मंत्री ने किया स्वीकार, स्थिति खतरनाक

दीपक कुमार तिवारी

पटना। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सोमवार को कोसी नदी का तटबंध टूटने से हुए जलजमाव पर कहा कि इससे प्रभावित हुए लोगों को हर प्रकार की राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। तटबंध टूटने से कई प्रखंडों और पंचायतों में बाढ़ का पानी आ गया है। कई जगह जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इससे बड़े पैमाने पर लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन की तरफ से लगातार प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को कम्युनिटी किचन के माध्यम से खाना मुहैया कराया जा रहा है। उन्हें पॉलीथीन और तिरपाल दिए जा रहे हैं। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा, आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए बोट एंबुलेंस की भी व्यवस्था की जा रही है, ताकि सभी को समय पर उपचार मिल सके।
उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद मौजूदा परिस्थिति की समीक्षा की है। मुख्यमंत्री प्रतिदिन आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रहे हैं। जमीनी स्तर पर इन दिशानिर्देशों का अनुपालन होता हुआ भी नजर आ रहा है।
उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों तक हर संभव सहायता पहुंचाई जा रही है। चाहे वो पॉलीथीन के रूप में हो, चाहे कम्युनिटी किचन के रूप में हो या पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था हो। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी सभी प्रभावितों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बाढ़ की वजह से लोगों में त्वचा संबंधित समस्याएं भी देखने को मिल रही हैं। इससे संबंधित दवाएं भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाई जा रही हैं।
बता दें कि नेपाल द्वारा बारिश का पानी बिहार की तरफ छोड़े जाने से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो चुके हैं। लोगों के घरों में पानी घुस चुका है और लोगों को व्यापक नुकसान का सामना करना पड़ा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।

  • Related Posts

    शिक्षक संघ ने समाहरणालय गेट पर दिया धरना, सौपा ज्ञापन

    पश्चिम चम्पारण/बेतिया। समाहरणालय के समक्ष शिक्षक संघ ने…

    Continue reading
    तो रामविलास पासवान ने भी की थी दो शादियां!

    रामविलास पासवान की दो शादियों का उल्लेख करते…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाल बाल बचे इंडिगो फ्लाइट के 175 यात्री!

    • By TN15
    • June 2, 2025
    बाल बाल बचे इंडिगो फ्लाइट के 175 यात्री!

    आतंकवादी नहीं, सैयद आदिल हुसैन शाह जम्मू व कश्मीर की भावना कर प्रतिनिधित्व करते हैं!

    • By TN15
    • June 2, 2025
    आतंकवादी नहीं, सैयद आदिल हुसैन शाह जम्मू व कश्मीर की भावना कर प्रतिनिधित्व करते हैं!

     राजीव शुक्ला BCCI के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त! 

    • By TN15
    • June 2, 2025
     राजीव शुक्ला BCCI के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त! 

    शिक्षक संघ ने समाहरणालय गेट पर दिया धरना, सौपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 2, 2025
    शिक्षक संघ ने समाहरणालय गेट पर दिया धरना, सौपा ज्ञापन

    तो रामविलास पासवान ने भी की थी दो शादियां!

    • By TN15
    • June 2, 2025
    तो रामविलास पासवान ने भी की थी दो शादियां!

    लॉरेंस बिश्नोई के नाम से ऑस्ट्रेलिया से आया गिफ्ट!

    • By TN15
    • June 2, 2025
    लॉरेंस बिश्नोई के नाम से ऑस्ट्रेलिया से आया गिफ्ट!