कांवड़ यात्रा का रहस्य

 ऊषा शुक्ला

कंधे पर गंगाजल लेकर भगवान शिव पर चढ़ाने की परंपरा, कांवड़ यात्रा कहलाती है। कांवड़ का मूल शब्द कांवर है जिसका सीधा अर्थ कंधे से है। सावन में शिव भक्त अपने कंधे पर पवित्र जल का कलश लेकर पैदल यात्रा करते हुए प्रसिद्ध शिवलिंगों तक पहुंचते हैं। कांवर ले जाने के पीछे अपना-अपना संकल्पहोता है। कुछ लोग खड़ी कांवर का संकल्प लेकर चलते हैं, वह पूरी यात्रा में जमीन पर कांवर नहीं रखते। देखा जाए तो कमाल यात्रा जीवन की यात्रा है ।सावन का महीना आते ही उत्तर भारत में शिवभक्ति का उत्सव शुरू हो जाता है। सावन मास के आरंभ के साथ शिव भक्त कांवड़ यात्रा पर निकल जाते हैं। कावड़ यात्रा, श्रावण मास में भगवान शिव के भक्तों द्वारा की जाने वाली एक धार्मिक यात्रा है, जिसमें गंगा नदी से जल भरकर उसे शिव मंदिरों में शिवलिंग पर चढ़ाया जाता है। कांवड़ यात्रा को लेकर कई पौराणिक मान्यताएं हैं। एक मान्यता के अनुसार सबसे पहले भगवान परशुराम ने कांवड़ यात्रा की थी। कहा जाता है कि वे उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के पास स्थित पुरा महादेव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए गढ़मुक्तेश्वर से गंगाजल लाए थे। आज भी लाखों श्रद्धालु इस मार्ग पर चलकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।यह यात्रा भगवान शिव के प्रति समर्पण और भक्ति का प्रतीक है। कांवड़ यात्रा एक प्राचीन हिंदू तीर्थयात्रा है, जिसमें श्रद्धालु गंगाजल लेकर भगवान शिव का जल अभिषेक करने के लिए यह यात्रा करते हैं। माना जाता है कि भोलेनाथ इन कांवड़ियों सभी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं। कांवर को कंधे पर उठाना भक्त के भीतर के अहंकार को नष्ट करने और भगवान शिव के समर्पण का प्रतीक माना जाता है। गंगाजल से शिवलिंग अभिषेक करने से पापों का नाश होता है — लेकिन तभी जब यह यात्रा सच्ची आस्था और आत्मपरिवर्तन की भावना से की जाए। मंदिरों की घंटियां, हर-हर महादेव की गूंज और भक्तों की श्रद्धा से पूरा वातावरण शिवमय हो जाता है। सावन की इस भक्ति में सबसे विशेष परंपरा होती है कांवड़ यात्रा, जिसमें लाखों शिवभक्त — जिन्हें कांवड़िए कहा जाता है — गंगाजल लेकर लंबी पदयात्रा पर निकलते हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान भक्त हरिद्वार, गंगोत्री, गौमुख आदि पवित्र स्थलों से गंगाजल भरकर अपने क्षेत्रीय शिव मंदिरों तक पैदल पहुंचते हैं और शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं. उनके कंधों पर कांवड़ होती है — एक लकड़ी या बांस की छड़ी, जिसके दोनों सिरों पर जल से भरे कलश लटकते होते हैं।पौराणिक कथाओं के अनुसार, कांवड़ यात्रा की शुरुआत भगवान परशुराम ने की थी। उन्होंने गढ़मुक्तेश्वर से गंगाजल लाकर पुरा महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया था। कुछ अन्य मान्यताओं के अनुसार, रावण, भगवान राम, या श्रवण कुमार को भी पहला कांवड़िया माना जाता है. रावण ने समुद्र मंथन के बाद भगवान शिव को विष के नकारात्मक प्रभावों से बचाने के लिए गंगाजल से उनका अभिषेक किया था, ऐसा माना जाता है. वहीं, कुछ लोग भगवान राम को भी पहला कांवड़िया मानते हैं, जिन्होंने देवघर में शिवलिंग का जलाभिषेक किया था. एक और मान्यता के अनुसार, श्रवण कुमार अपने माता-पिता को तीर्थ यात्रा करा रहे थे, और उन्होंने हरिद्वार से गंगाजल लाकर उन्हें स्नान कराया और फिर वापस जाते समय गंगाजल लेकर गए, जिससे कांवड़ यात्रा की शुरुआत हुई। नियम यह है कि यह कांवड़ यात्रा के दौरान जमीन पर नहीं रखी जाती। पौराणिक मान्यता है कि भगवान राम ने अपने पिता राजा दशरथ की आत्मा की शांति के लिए गंगाजल कांवड़ में भरकर भगवान शिव को अर्पित किया था. उसी परंपरा का अनुसरण करते हुए आज भी लाखों शिवभक्त कांवर कंधे पर रखकर यात्रा करते हैं। श्रवण कुमार ने अपने अंधे माता-पिता को कांवर में बैठाकर तीर्थयात्रा करवाई थी. यह सेवा और भक्ति का आदर्श उदाहरण है, जो आज भी कांवर यात्रा की भावना को प्रेरित करता है।यह यात्रा केवल एक धार्मिक रिवाज नहीं, बल्कि यह श्रद्धा, साधना, सेवा और समर्पण का जीवंत प्रतीक है। नंगे पांव सैकड़ों किलोमीटर चलना, कांवर का भार उठाना — यह केवल यात्रा नहीं, बल्कि कठोर साधना का रूप है। यह साधना शरीर को नहीं, मन को शुद्ध करती है। सावन के महीने में कांवड़ यात्रा पर जाते समय मन को शुद्ध रखना बहुत महत्वपूर्ण है। कांवड़ यात्रा भगवान शिव की भक्ति का प्रतीक है और इस दौरान मन, वचन और कर्म तीनों से शुद्ध रहना आवश्यक है। यात्रा के दौरान, नकारात्मक विचारों से बचें और हमेशा सकारात्मक सोच रखें। क्रोध, ईर्ष्या, और द्वेष जैसे नकारात्मक भावनाओं से दूर रहें। हमेशा सत्य बोलें और किसी भी प्रकार का झूठ न बोलें। दूसरों की मदद करें और उनके प्रति सहानुभूति रखें। कांवड़ यात्रा के नियमों का पालन करें, जैसे कि कांवड़ को जमीन पर न रखना, प्याज, लहसुन, मांस, मदिरा आदि का सेवन न करना। अपनी यात्रा को महादेव को समर्पित करें और उनसे अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करें। कांवड़ यात्रा एक पवित्र यात्रा है, और इस दौरान मन को शुद्ध रखना आवश्यक है। सकारात्मक सोच, क्रोध से बचना, सत्य बोलना, दूसरों की मदद करना, भगवान शिव में विश्वास रखना, नियमों का पालन करना, ध्यान और भजन करना, और महादेव को समर्पित रहना, ये सभी बातें मन को शुद्ध रखने में मदद करती हैं।कांवड़ यात्रा एक गहरे धार्मिक और आध्यात्मिक भाव से जुड़ी होती है. भक्त कांवड़ को कंधे पर रखकर गंगाजल लाते हैं और शिवलिंग पर चढ़ाते हैं. यह परंपरा न केवल पौराणिक कथाओं से जुड़ी है, बल्कि त्याग, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक भी मानी जाती है।कांवड़ यात्रा हर बाधा, कठिनाई और थकान के बावजूद यह दर्शाती है कि भक्त का विश्वास अडिग है। उसका लक्ष्य केवल शिव की कृपा प्राप्त करना है।संतान की बाधा व उनके विकास के लिए, मानसिक प्रसन्नता हेतु, मनोरोग के निवारण के लिए, आर्थिक समस्या के समाधान हेतु कावड़ यात्रा शीघ्र व उत्तम फलदायी है। कावड़ यात्रा किसी भी जलस्रोत से किसी भी शिवधाम तक की जाती है। इन स्थानों के अतिरिक्त असंख्य यात्राएं स्थानीय स्तर से प्राचीन समय से की जाती रही हैं।देखा जाए तो, कांवड़ यात्रा, जीवन यात्रा का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य अनुशासन, सात्विकता और वैराग्य के साथ ईश्वरीय शक्ति से जुड़ना है। ऐसा माना जाता है कि कांवड़ यात्रा से संकल्प शक्ति के साथ आत्मविश्वास जागृत होता है। शिव शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता हैं, कांवर उठाने वाले कांवरिया कहलाते हैं, जो एक बांस की डण्डी और उससे जुड़े दो पात्र में पवित्र जल भरकर शिव का जयघोष करते हुए पैदल अपने घर से शिवजी को जल चढ़ाने अपनी मान्यताओं के अनुसार निकलते हैं।

  • Related Posts

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    चरण सिंह  यूजीसी के नियमों में बदलाव होने…

    Continue reading
    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    हिन्दू-मुस्लिम के अलावा कुछ नहीं है बीजेपी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!