त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का वृहद पुनरीक्षण-2025 की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो

बिजनौर। जिला निर्वाचन जिलाधिकारी/जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का वृहद पुनरीक्षण-2025 की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन जिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार, उप जिलाधिकारी सदर सहित सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, सहायक निर्वाचन अधिकारी मौजूद थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कौर ने कहा कि निर्वाचक नामावलियों का वृहद पुनरीक्षण-2025 का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील है तथा राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में 18 जुलाई,2025 से निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण का कार्य शुरू हो चुका है, निर्वाचन नामावलियों का जन सामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी, 2026 निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम तिथि वार पूर्व में ही जारी किए जा चुका है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सजगता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि नामावलियों के पुनरीक्षण के कार्य को पूरी पारदर्शिता और दक्षता के साथ पूर्ण कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करना सुनिश्चित करें ताकि किसी भी स्तर पर त्रुटि का अंदेशा न रहे।
उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम का ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें तथा जन सामान्य की जानकारी के लिए पंपलेट एवं पोस्टर प्रकाशित कराकर ग्रामीण स्तरीय कर्मचारियों के माध्यम से ग्राम पंचायत में वितरित करायें ताकि ग्रामवासी जागरूक होकर उक्त कार्यक्रम में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा सकें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि एक मतदाता केंद्र पर यथासंभव केवल एक बीएलओ की ही नियुक्ति की जाए परंतु उस मतदान केंद्र पर 3000 से अधिक मतदाता नहीं होने चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी दशा में एक बीएलओ को एक से ज्यादा मतदान केंद्र आवंटित न किए जाएं, भले ही उस मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या मानक से कम ही क्यों ना हो ताकि दावा आपत्ति प्राप्त करने के लिए बीएलओ मतदान केंद्र पर उपस्थित रह सके।

  • Related Posts

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    संभल की मस्जिद में नमाज पढ़ने वालों की…

    Continue reading
    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 
    • TN15TN15
    • March 11, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वामी शंकराचार्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला