हादसे को न्योता दे रहा सड़क पर बना गड्ढा, जिम्मेदारों को नहीं है कोई सरोकार

मोहम्मद हिफजान

नजीबाबाद। नगर के हृदय स्थल कहे जाने वाले कृष्णा टाकिज चौराहे पर एक गहरा गड्ढा हादसों को दावत दे रहा हैं। इस व्यस्ततम मार्ग में दिन-रात आवागमन का दबाव बना रहता है। भीड़भाड़ के कारण यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। क्योंकि यह गहरा गड्ढा बिल्कुल चौराहे पर है।
उक्त चौराहे से नगर के प्रशासनिक अधिकारीयों एवं जनप्रतिनिधियों का आवागमन बना रहता है। उसके बावजूद उक्त सड़क पर बना गड्ढा भरा नहीं गया। इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा पूर्व में भी आवाज उठाई गई थी। परंतु शासन प्रशासन की कान पर जू नहीं रेंगी, अब तक शासन प्रशासन द्वारा उक्त गड्ढे को भरवाने के लिए कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि गड्ढे से कई लोग चोटिल हो चुके हैं। व्यापारियों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क पर बने गहरे गड्ढे को भरवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही गड्ढे को नहीं भरा गया तो गड्ढे का आकार बढ़ता जा रहा है और वह गड्ढा किसी बड़े हादसे को भी दावत दे सकता है। इस अवसर पर अभिनव अग्रवाल, आशु, राशिद, सुरेश वशिष्ठ, सुहेल, नदीम, अनिल कुमार, शारिक, शाहिद, सलीम, सरताज, वजाद, तशरीफ़ आदि रहे।

  • Related Posts

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के…

    Continue reading
    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    यूनियन कैबिनेट के बैठक में मोदी सरकार ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार