Site icon Thenews15.in

ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने वाली पार्टी कॉकरोच जनता पार्टी से डर गई : संजय राउत  

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के ‘कॉकरोच’ वाले बयान के बाद से चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी कुछ ही दिन में कई मिलियन फॉलोअर्स पार कर चुकी है। पार्टी के इंस्टाग्राम पर 16 मिलियन से ज्यादा तो वहीं एक्स (पू्र्व में ट्विटर) पर भी कई मिलियन फॉलोअर्स हो गए थे।  हालांकि, इस बीच कॉकरोच पार्टी का एक्स अकाउंट इंडिया में बैन कर दिया गया। इस पर विपक्षी दल लगातार सत्तारूढ़ दल BJP पर हमलावर हैं। इसी क्रम में उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत का भी बयान आया है। कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट बैन होने पर संजय राउत का कहना है, “लगता है सरकार कॉकरोच पार्टी से सरकार डर गई है. बताइए ऑपरेशन सिंदूर करने वाली सरकार भारत के कॉकरोच से, आलसी और बेरोजगार युवाओं से डर गई?”
Exit mobile version