पेपर विक्रेता के बेटे ने जेईई मेंस क्वालीफाई कर बढ़ाया इलाक़े का मान

 परिवार और गाँव में खुशी की लहर

मो. मंसूर अजमद। तुरकौलिया (पूर्वी चंपारण)। तुरकौलिया चौक निवासी और पेशे से पेपर विक्रेता रूपेश कुमार के बेटे एपी सावंत ने JEE Mains परीक्षा में 86.72 प्रतिशत अंक हासिल कर इलाके का नाम रौशन किया है। इस सफलता के साथ ही उन्होंने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।

एपी सावंत ने बताया कि वह इंजीनियर बनकर अपने माता-पिता के सपनों को साकार करना चाहता है और देश सेवा में अपना योगदान देना चाहता है। सावंत की सफलता पर उनके पिता रूपेश कुमार, माता पिंकी देवी, समाजसेवी बड़े पापा रघुवर प्रसाद, साथ ही दादा-दादी ने गर्व व्यक्त किया।

बचपन से ही सावंत पढ़ाई के साथ-साथ अपने पिता की किराना दुकान और पेपर वितरण में हाथ बंटाता था। मध्यमवर्गीय परिवार से आने के बावजूद उसने पढ़ाई को कभी नजरअंदाज़ नहीं किया। दसवीं की पढ़ाई जेएच मेमोरियल पब्लिक स्कूल, नया टोला तुरकौलिया से की और घर पर रहकर ही आगे की तैयारी की।

सावंत के 100 वर्षीय बुज़ुर्ग दादा बाबूलाल साह ने भावुक होकर कहा, “पोते को इंजीनियर बनते देखना मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी है।”

यह कहानी न केवल संघर्ष और सफलता की मिसाल है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि सच्ची मेहनत और आत्मविश्वास से हर सपना साकार किया जा सकता है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी