बेबसी में उलझती गई नई बहुरिया

पुष्पा सिंह विशेन 

वह खुश थी अपनी दूसरे। विवाह से आखिर एक पति को छोड़ कर आई थी। जिस लड़के से रिश्ता तय हुआ था वह इकलौता था।मीत नाम था बहुत ही ज्यादा अमीर भी नहीं हैं उसके घर वाले लेकिन निधि बहुत ही खुश है,वह जानती है कि कैसे ईमानदार और व्यवहार कुशल लोगों को बेवकूफ बना कर मैं अपना काम कर वहां से निकल सकती हूं।
उसके इस सोच से सभी अंजान हैं और आज तक स्वयं के परिवार वालों को भी उसकी वीभत्स सोच का पता नहीं है। पहले पति विद्याधर को छोड़ चुकी है, चर्मरोग का हवाला देकर और उसकी मां बहन को भी बुरा साबित करने में बहुत ही साफगोई से सफल हो गयी थी क्योंकि कि वो  दुष्ट महिलाओं के उस हथियार को बहुत ही मासूमियत से प्रयोग करते हुए आंसुओं के खारे समंदर में डुबोकर सम्मोहित करने में सक्षम हो जाती है। घर परिवार वालों को भी आज तक पता नहीं चल पाया है कि उनके घर की  ये लड़की चुप्पी साधे हुए रहती है और अनेक प्रकार की मानसिक यातनाएं देने में माहिर हैं। बिल्कुल नागिन की तरह ।
मीत उसे देख चुका था और हप्ते भर में विवाह भी हो गया था। आखिर दूसरी बार बहुत ही सामान्य तरीके से सब कुछ सम्पन्न हुआ और वह आ गयी लाल जोड़े में उस घर में अपने शातिर दिमाग का प्रयोग करने।
किसी तरह दो-चार दिन निकले थे दोनों हनीमून पर चले गए। वहां से आते ही तीसरे दिन काम के दबाव की बात अपनी बहन से करते हुए अपने खतरनाक उद्देश्य की शुरुआत कर चुकी थी।
आनन-फानन में मीत ने महंगी काम वाली घर में लग दी। लेकिन जिसका लक्ष्य ही वीभत्स हो उसे क्या फर्क पड़ता है।
धीरे-धीरे घर में ओछी हरकत से सभी उसकी मंशा को समझने लगे हैं और वह गर्भवती भी हो गयी है। लेकिन इस अनचाहे गर्भ से उसे नफरत है। अनेक प्रकार से पति,सास, ससुर सभी को अपने व्यवहार से आहत करती है और सभी उसे कुछ नहीं कहते हैं। फिर भी हजारों शिकायतें पीहर वालों तक पहुंचाती रहती है। समय बीतता है और वह नहीं चाहते हुए भी मां बन जाती है। वहां भी बच्चे को पैदा करते समय बहुत ही ज्यादा गड़बड़ करती है। चिकित्सकों की सूझबूझ से बच्चा पैदा हो जाता है। घर पर बच्चे को  चिपकाए हुए रहती है ताकि कोई उसे छू नहीं सकते।आखिर यही तो उसके लिए मोहरा बनेगा और उसे करोड़पति बनाने में अपना सहयोग देगा।
वो बहुत ही ज्यादा परेशान है।कि अब तो मुझे यहां  कुछ समय तक रहना  पड़ेगा। जो उसके लिए मुश्किल है दस महीने हो गए। खानपान में लापरवाही करने पर यह बच्चा जिंदा रहा।वह इस घर से निकलने की जुगत लगाती रहती है। फिर से एक बार उसके घर वाले उसके आंसुओं के समंदर में डूब जाते हैं।और उसकी झूठी बातें सही मान कर एक और परिवार को प्रताड़ित करने में अपना सहयोग करते हुए,यह भी नहीं सोचते कि उनकी शातिर बेटी अपना घर तोड़ रही है।वह अपने माता-पिता को बुला कर रात्रि में ही चली जाती है।और घर से सारे आभूषण भी ले जाती है।और मीत के माता-पिता एवं बहन अपना सिर धुनते रह जाते हैं। उसके पास मीत का सत्रह दिन का बेटा है और वह इस बार भी एक परिवार को लूटने में सफल हो जाती है। भावनाओं से खेलने के लिए। अपने नवजात शिशु को भी अपनी कुटिलता का मोहरा बना देती है।हर महीने हर महीने अर्थ प्राप्ति का साधन समझती है। तीसरे घर की उम्मीद इस बच्चे ने खत्म जो कर दिया है।एक कुटिल मुस्कान उसके अधरों पर रेंगती है, वह सफलता के शिखर पर स्वयं को समझती है।

  • Related Posts

    महिला को ट्रेन में इलेक्ट्रिक केटल का इस्तेमाल करना पड़ा भारी!  
    • TN15TN15
    • February 28, 2026

     ट्रेन में सफर करते हुए खाने-पीने का सामान…

    Continue reading
    गलती से भी एक बार में कभी मत पीना इतनी बियर, वरना हो जाएगी मौत!
    • TN15TN15
    • February 25, 2026

    गलती से भी एक बार में बहुत ज्यादा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?