The murder of Shinzo Abe : पूर्व सैनिक है जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का हमलावर!

The murder of Shinzo Abe : शिंजो आबे से था असंतुष्ट

The murder of Shinzo Abe : जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर चुनाव प्रचार के एक कार्यक्रम में भाषण देते हुए शुक्रवार को गोली चला दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। अधिकारियों के मुताबिक 67 वर्षीय आबे को विमान से अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। जिस तरह से जापान के पूर्व प्रधनामंत्री की हत्या की गई है उससे पूरी दुनिया स्तब्ध है। हालांकि शिंजो आबे पर फायरिंग करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार कर लिया गया है। संदिग्ध हमलावर की पहचान 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी के रूप में हुई है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमलावर यामागामी नारा शहर का रहने वाला बताया जा रहा है। जापान के मीडिया हाउस एनएचके के मुताबिक यामागामी शिंजो आबे से असंतुष्ट था और उनको जान से मारना चाहता था। फूजी टीवी की रिपोर्ट के अनुसार 41 वर्षीय तेत्सुया यागामी कथित तौर पर समुद्री आत्मरक्षाबल का पूर्व सैनिक रहा है।

हमले के चश्मदीद ने स्थानीय मीडिया हाउस को बताया है कि हमलावर ने शिंजो आबे पर गोली चलने के बाद भागने की कोशिश नहीं की, उसने बंदूक रख दी और आबे के सुरक्षाकर्मियों द्वारा पकड़े जाने पर वह मौके पर ही रहा। आबे पर हमले में इस्तेमाल किया गया हथियार एक सेल्फ मोडिफाइन गन थी, जबकि पुलिस ने पहले इसे शॉटगन बताया था।

  • Related Posts

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों…

    Continue reading
    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

    तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन