चिठ्ठी आई गाँव से

चिठ्ठी आई गाँव से, ले यादों के फूल।
अपनेपन में खो गया, शहर गया मैं भूल।।
*
सिसक रही हैं चिट्ठियां, छुप-छुपकर साहेब।
जब से चैटिंग ने भरा, मन में झूठ फ़रेब।।
*
चिठ्ठी-पत्री-डाकिया, बीते कल की बात।
अब कोने में हो रही, चैटिंग से मुलाक़ात।।
*
ना चिठ्ठी सन्देश है, ना आने की आस।
इंटरनेट के दौर में, रिश्ते हुए खटास।।
*
सूनी गलियाँ पूछतीं, पूछ रही चौपाल।
कहाँ गया वो डाकिया, पूछे जिससे हाल।।
*
चिठ्ठी लाई गाँव से, जब राखी उपहार।
आँसूं छलके आँख से, देख बहन का प्यार।।
*
ऑनलाइन ही आजकल, सपने भरे उड़ान।
कहाँ बची वो चिट्ठियां, जिनमें धड़कन जान।।
*
ना चिठ्ठी संदेश कुछ, गए महीनों बीत।
चैटिंग के संग्राम में, घायल सौरभ प्रीत।।
*
अब ना आयेंगे कभी, चिट्ठी में सन्देश।
बचे कबूतर है कहाँ, आज देश परदेश।।

डॉ. सत्यवान सौरभ

  • Related Posts

    न बचेगी ट्रम्प शाही …
    • TN15TN15
    • March 11, 2026

    जब जब इंसानियत पर  बात है आई तानाशाहों…

    Continue reading
    सुगंध को फैलाते चलो
    • TN15TN15
    • March 3, 2026

    सुनते चलो बढ़ते चलो मत टोको मत रुको…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांशीराम पर अब दलित वोटबैंक की राजनीति, सभी दल लगाने भुनाने में!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    कांशीराम पर अब दलित वोटबैंक की राजनीति, सभी दल लगाने भुनाने में!

    कायर सरकार-कमजोर विपक्ष और बेहाल जनता!  

    • By TN15
    • March 17, 2026
    कायर सरकार-कमजोर विपक्ष और बेहाल जनता!  

    भारतीय भक्ति काव्य परम्परा, ‌‌संगीत‌ की संगत में ‌गुज़रे तीन दिन!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    भारतीय भक्ति काव्य परम्परा, ‌‌संगीत‌ की संगत में ‌गुज़रे तीन दिन!

    समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

    • By TN15
    • March 17, 2026
    समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    • By TN15
    • March 17, 2026
    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    • By TN15
    • March 17, 2026
    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने