The Lady of Heaven : यूके में भी पैगंबर मुहम्मद विवाद, दि लेडी ऑफ़ हेवन फिल्म के विरोध में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज!

The Lady of Heaven : फिल्म  में पैगंबर मुहम्मद की बेटी फातिमा अल-जहरा की कहानी दर्शाने की कोशिश का आरोप 

The Lady of Heaven:यह संयोग है या फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बन रहा माहौल कि जहां भारत में भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगम्बर मुहम्मद पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में हिंसक आंदोलन चल रहा है वहीं यूनाइटेड किंगडम में ब्रिटिश फिल्म दि लेडी ऑफ़ हेवन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस फिल्म को आलोचक ईशानिंदा वाली नस्लवादी फिल्म बता रहे हैं। दि लेडी ऑफ हेवन फिल्म (The Lady of Heaven) के बार में बताया जा रहा है कि इस फिल्म में पैगम्बर मुहम्मद की बेटी फातिमा अल-जहरा की कहानी दर्शाने की कोशिश की गई है। हालांकि फिल्म के कार्यकारी निर्माता इस विरोध को निराधार और सीमाओं से परे बता रहे हैं। ज्ञात हो कि यूनाइटेड किंगडम में 35 साल पहले भी सलमान रुश्दी के उपन्यास द सैटेनिक वर्सेज के विरोध में प्रदर्शन हुए थे।

दरअसल 3 जून (Lady of Heaven release date ) को यूके के सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म दि लेडी ऑफ़ हेवन फिल्म में फातिमा अल-जहरा को आतंकवाद की पहली शिकार बताने का प्रयास किया गया है। यूके के ये प्रदर्शन इतने बड़े स्तर पर हो रहे हैं कि कई सिनेमा घरों को फिल्म की स्क्रीनिंग रद्द करने को मजबूर कर दिया गया है।
फिल्म के कार्यकारी निर्माता से मलिक़ श्लिबक ने एक न्यूज को बताया है कि लोग किसी भी फिल्म की आलोचना के लिए स्वतंत्र हैं पर उन्होंने इन प्रदर्शनों को सीमाओं से पार की संज्ञा दी है। इन प्रदर्शनों के चलते इस हफ्ते के शुरू में ही दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सिनेमा चेन ब्रिटिश सिनेमा कंपनी सिनेवर्ल्ड ने लीड्स, ब्रैडफोर्ड, शेफील्ड, बोल्टन, ब्लैकबर्न और बर्मिघम के अलावा दूसरे कई शहरों में फिल्म की स्क्रीनिंग रद्द कर दी थी।

Also Read : जब अमर सिंह ने शाहजहां के दरबार में घमासान मचाकर दिया था वीरता का परिचय

यह माना जा रहा है कि सिनेवर्ल्ड का यह फैसला एक ऑनलाइन याचिका के चलते लिया गया था। याचिका में ऐसा कहा गया है कि दि लेडी ऑफ़ हवन फिल्म सीधे सीधे पैगम्बर मुहम्मद का अपमान करती है। याचिकाकर्ता का कहना है कि जो फातिमा के चरित्र में दिखाया गया है वह वह बहुत आहत करने वाला है। याचिकाकर्ता ने इस फिल्म को घोर नस्लवादी फिल्म बताया है। इस याचिका में बताया गया है कि इस फिल्म के सभी नकारात्मक पात्रों को अश्वेत अभिनेताओं ने निभाया है।

यह अपने आप में दिलचस्प है कि यूके में पैग़म्बर की बेटी फातिमा पर बनी फिल्म दि लेडी ऑफ़ हेवन का विरोध (The Lady of Heaven protest) ऐसे समय में हो रहा है जब भारत को एक राजनयिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। सत्तारूढ़ पार्टी की नेता नूपुर शर्मा की पैगंबर मुहम्मद पर की गई टिप्पणी को अरब देशों में भारत के सहयोगियों ने ईशनिन्दा करार दिया है। विरोध के चलते नूपुर शर्मा का बीजेपी से निष्कासन कर दिया है। अब देशभर में नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, झारखंड की राजधानी रांची, पश्चिमी बंगाल के हावड़ा तक आंदोलन हो रहा है।

फिल्म पर पैग़म्बर मुहम्मद के साथियों को भी गलत तरीके से चित्रित करने का आरोप लगाया है। फिल्म के खिलाफ चल रहे इस आंदोलन के चलते वू जैसी सिनेमा चेन के फिल्म को लंदन के चुनिंदा स्थानों पर चलाने का निर्णय लेने की बात सामने आ रही है। स्ट्रैटफोर्ड के एक मॉल स्थित एक वू थियेटर के बाहर विरोध प्रदर्शन के वीडियो सोशल वीडियो पर भी वायरल हो रहे हैं। आंदोलनकारियों ने एक रणनीति के तहत दि लेडी ऑफ़ हेवन (The Lady of Heaven) की स्क्रीनिंग करने वाई जगह पर विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को शूट किये गए इस वीडियो में प्रदर्शनकारी इसे हटाओ, इसे हटाओ, चिल्ला रहे थे। आंदोलनकारी फिल्म को नस्लवादी फिल्म बता रहे थे।

  • Related Posts

    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading
    ‘क्योटो बनाम स्पेन की लड़ाई’, वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

    वाराणसी के भेलुपुर स्थित शिवाला क्षेत्र में सीवर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद