मेरठ के महानगर अध्यक्ष विजय राघव ने बैठक कर बताया किसानों की जीत
मेरठ। किसान मजदूर संगठन के महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष विजय राघव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसील डिबाई के खसरा संख्या 690 / 691 के विषय को लेकर चर्चा की गई। बैठक यह बात उभरकर सामने आई कि 54 करोड़ की मनी लांड्रिंग के मामले में एसडीएम डिबाई ने जो रोक लगा दी है। बैठक में जानकारी दी गई कि एसडीएम डिबाई के यहां मुकदमा संख्या 463 चल रहा था, जिसमें एसडीएम ने Stay ऑर्डर दे दिया है।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विजय राघव ने इसे किसानों की जीत बताया। साथ ही सभी किसान भाइयों को बधाई दी तथा एसडीएम डिबाई के इस फैसले का स्वागत किया। बैठक में विजय राघव ने कहा कि अब एसडीएम महोदय को गुमराह करना हुआ मुश्किल है क्योंकि उन्होंने कोई भी फैसला लेने से पहले एविडेंस गुरुकुल फाउंडेशन के द्वारा दिए गए सभी सबूत और 98 पेज की सबूत पर आधारित जमा की गई रिपोर्ट के आधार पर ही कोई भी फैसला लेंगे, जांच में सामने आएगा कि कौन-कौन लोग एसडीएम और कोर्ट को गुमराह कर रहे हैं। बैठक में विजय राघव के अलावा रुपेश विनोद परमार, चमन सिंह, पटवाल और अंजनाय सिंह आदि मौजूद थे।







