दिल्ली से देहरादून का सफर ढाई घंटे में होगा पूरा, PM मोदी ने किया 12 हजार करोड़ के एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन!

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया। 213 किमी लंबा छह-लेन का दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर लगभग 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। यह कॉरिडोर दिल्ली, उत्तर प्रदेश  और उत्तराखंड से होकर गुजरता है और दिल्ली से देहरादून के बीच यात्रा समय को वर्तमान में छह घंटे से घटाकर लगभग ढाई घंटे कर देगा।

एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून स्थित जई मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना की. इससे पहले, प्रधानमंत्री ने सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के एलिवेटेड सेक्शन पर वन्यजीव कॉरिडोर का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।

 

मिलेगी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी

 

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर में 10 इंटरचेंज, तीन रेलवे ओवर ब्रिज, चार बड़े पुल और 12 वे-साइड सुविधाएं शामिल हैं, जिससे हाई-स्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी. कॉरिडोर में एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एटीएमएस) भी लगाया गया है, जो यात्रियों को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव देगा. पर्यावरण, समृद्ध जैव विविधता और वन्यजीवों को ध्यान में रखते हुए इस कॉरिडोर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को काफी हद तक कम किया जा सके।

वन्यजीवों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए इस परियोजना में कई विशेष प्रावधान किए गए हैं. इनमें 12 किमी लंबा वन्यजीव एलिवेटेड कॉरिडोर शामिल है, जो एशिया के सबसे लंबे कॉरिडोर में से एक है। इसके अलावा, इसमें आठ एनिमल पास, 200-200 मीटर लंबे दो हाथी अंडरपास और डाट काली मंदिर के पास 370 मीटर लंबी सुरंग भी शामिल है।

 

 

आर्थिक विकास को मिलेगी रफ्तार

 

 

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर क्षेत्रीय आर्थिक विकास को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा, क्योंकि यह प्रमुख पर्यटन और आर्थिक केंद्रों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाएगा और व्यापार और विकास के नए अवसर खोलेगा

 

क्या बोले नितिन गडकरी?

 

 

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ‘यह आर्थिक विकास के साथ-साथ रोजगार का निर्माण करने वाला और पर्यटन को रफ्तार देने वाला है। यह एक्सप्रेस वे बनने से पूरे उत्तराखंड के लिए आर्थिक, सामाजिक और ओद्योगिक विकास के लिए नए द्वार खुलने वाले हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री का प्रत्येक कार्यक्रम खास होने के साथ-साथ ऐतिहासिक भी होता है। आज का दिन कई मायनों में विशेष है। आज उत्तराखंड के विकास की लाइफलाइन दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे के रूप में जुड़ रही हैं. वहीं आज में सामाजिक सौहार्द एंव समरसता को मजबूत करने के लिए वंचित वर्ग को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने वाले महापुरुष बाबा साहब अंबेडकर की जन्म जयंती है. मैं संविधान निर्माता की जयंती के अवसर पर उनको अपनी भावांजलि अर्पित करता हूं।

  • Related Posts

    जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर

    CJP Protest: शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के…

    Continue reading
    कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी साफिरिशी चिट्ठी

    कॉकरोच जनता पार्टी ने 3 जून को दिल्ली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

    MP Rajya Sabha Election : BJP ने उतारा तीसरा उम्मीदवार तो जीतू पटवारी बोले, ‘हमारे सभी विधायक…’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    MP Rajya Sabha Election : BJP ने उतारा तीसरा उम्मीदवार तो जीतू पटवारी बोले, ‘हमारे सभी विधायक…’

    Iran US War: ‘तुरंत बंद हो गोलीबारी’, हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी

    • By TN15
    • June 8, 2026
    Iran US War: ‘तुरंत बंद हो गोलीबारी’, हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी

    मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद ‘चींटी जनता पार्टी’, BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन

    • By TN15
    • June 8, 2026
    मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद ‘चींटी जनता पार्टी’, BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन