राष्ट्रीय संयुक्त उपकार मोर्चा के होली मिलन समारोह में उठा सहारा के भुगतान का मुद्दा

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर दी होली की शुभकामनाएं, सहारा इंडिया में भुगतान के मामले पर भी किया गया मंथन, समय से भुगतान ने होने दी गई आंदोलन को तेज करने की चेतावनी

द न्यूज 15

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन संगठन सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश सिंह व राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद दिवाकर राधेश्याम सोनी राष्ट्रीय मुख्य सचिव राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा एवं जिला मीडिया प्रभारी भारतीय किसान यूनियन अरविंद कुमार गुप्ता जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा संतकबीरनगर राजू लाल श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा सिद्धार्थनगर उमेश चंद्र निषाद तहसील अध्यक्ष बांसी व अन्य पदाधिकारियों और सम्मानित सदस्यों ने मिलकर तहसील- बांसी के प्रांगण में मनाया होली मिलन समारोह और देव तुल्य जनपद वासियों, अधिकारियों व कर्मचारियों को होली की दी शुभकामनाएं और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही सहारा इंडिया कंपन में जनपद- सिद्धार्थनगर के लाखों किसानों, मजदूरों ,छोटे व्यवसायियों, के लगभग सिद्धार्थनगर जिले की 22 शाखाओं में 1000 करोड़ से अधिक धन फंसा हुआ है। उस पर गंभीर चिंता व्यक्त किया। पूरे देश की बात करें तो सहारा इंडिया कंपनी और कंपनी के  मुखिया सुब्रत राय पर गंभीर धाराओं में लगभग 300 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। कई जगहों पर गिरफ्तारी वारंट जारी है। फिर भी सरकार घुट- घुट कर जी रहे सहारा से ठगी पीड़ितों के विषय में कोई समाधान का रास्ता नहीं निकाल रही है। इतने सारे मुकदमे पंजीकृत होने के बाद सहारा के मुखिया और सहारा के अधिकारी लोगों को भ्रमित करते हुए घूम रहे हैं। जबकि भारत वर्ष में 80% घर आज सहारा इंडिया कंपनी के जाल में फंसे हुए हैं। न ही गिरफ्तारी और न ही धन वापसी कराने का कोई विकल्प सरकारें चुप क्यों है? लोग मरने को  हैं मजबूर बच्चों की पढ़ाई लिखाई शादी विवाह सब अधर में है फंसा। राजनैतिक दल सहारा का नाम सुनकर कर रहे समस्याओं को नजरअंदाज । यदि सरकार ने शीघ्र नहीं निकाला कोई विकल्प तो होगा महा जनआंदोलन जिसका खुद शासन-प्रशासन होगा जिम्मेदार

Related Posts

सोशलिस्ट पार्टी इंडिया में उठी प्रेम सिंह को फिर से सक्रिय करने की मांग 

डाॅ. अम्बेडकर पर खुला सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) का राष्ट्रीय कार्यालय, पार्टी के अध्यक्ष अधिवक्ता थम्पन थॉमस ने किया उद्घाटन    द न्यूज 15 ब्यूरो  नई दिल्ली। डाॅ. अम्बेडकर की जयंती पर 14…

“गोबर, गुस्सा और विश्वविद्यालय की गिरती गरिमा”

गोबर का जवाब: जब शिक्षा की दीवारों पर गुस्सा पुता हो। गोबर के पीछे सरकार: विज्ञान, शिक्षा और विवेक का अपहरण डॉ. सत्यवान सौरभ जिस देश में बच्चों के हाथों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजद के मंसूबे पर कांग्रेस ने फेरा पानी : मंगल पाण्डेय

  • By TN15
  • April 19, 2025
  • 1 views
राजद के मंसूबे पर कांग्रेस ने फेरा पानी : मंगल पाण्डेय

“चौंच भर प्यास”

  • By TN15
  • April 19, 2025
  • 1 views
“चौंच भर प्यास”

अमित शाह की यह बात तो हर किसी को मान लेनी चाहिए!

  • By TN15
  • April 19, 2025
  • 1 views
अमित शाह की यह बात तो हर किसी को मान लेनी चाहिए!

घर की कलह से बिगड़ते बच्चों के संस्कार

  • By TN15
  • April 19, 2025
  • 0 views
घर की कलह से बिगड़ते बच्चों के संस्कार

बिहार के ग्रामीण बैंकों का विलय, यूनियनों ने भी बदला स्वरूप

  • By TN15
  • April 19, 2025
  • 0 views
बिहार के ग्रामीण बैंकों का विलय, यूनियनों ने भी बदला स्वरूप

डॉ. हरिश्चंद्र सहनी की श्रद्धांजलि सभा में जुटेंगे कई दिग्गज नेता

  • By TN15
  • April 19, 2025
  • 0 views
डॉ. हरिश्चंद्र सहनी की श्रद्धांजलि सभा में जुटेंगे कई दिग्गज नेता