साथी चला गया!

उम्र के इस पड़ाव पर टेलीफोन की एक घंटी से मिली खबर अधमरा कर देती है, आज ऐसा ही हुआ। तकरीबन 45 साल पहले जुड़े अपने वैचारिक साथी अरविंद जैन का अचानक हृदय गति रुकने से देहावसान हो गया।
अरविंद हमारे उन साथियों में था जो वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध होने के साथ-साथ पत्रकारिता में दक्ष होने के कारण बहुत ही सजग, जानकारी, देश-विदेश के घटनाक्रमों, राजनीति पर बहुत ही पैनी नजर से लगातार समीक्षा करता रहता था।
दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में डिग्री हासिल करने के बाद पत्रकारिता में रुचि होने के कारण पत्रकारिता कोर्स में भी विधिवत् शिक्षा प्राप्त कर, पत्र पत्रिकाओं में निरंतर लिखने के कार्य में भी जुट गया था।
अरविंद समाजवादी आंदोलन से बहुत ही शिद्दत, मजबूती से जहां एक और जुड़ा था वहीं राजनीति की मार्फत व्यक्तिगत कुछ चाहने की जरा सी भी इच्छा मैंने उसमें कभी नहीं देखी। जिस दौर में अरविंद समाजवादी तहरीक में शामिल हुआ, उस समय समाज परिवर्तन, वंचित शोषित तबकों के हक में तथा गैर बराबरी, जुल्म ज्यादती के खिलाफ लड़ने और नए समाज को बनाने का सपना हुआ करता था। अरविंद के साथ इसी तरह के हमारे एक साथी विनोद शर्मा जो अब इस दुनिया में नहीं है, वह भी लगातार इस मुहीम में लगे रहते थे। अरविंद की खासियत थी कि वह खबर मिलने पर हर संघर्ष, सभा, गोष्टी संगोष्ठी, आयोजन में शामिल होता था। परंतु वह कभी भी अगुवा के रूप में नजर नहीं आता था। चुपचाप सभा हाल, जुलूस में पीछे की कतार में बैठकर, चलकर शिरकत करता था।
सोशल मीडिया के जमाने में उसकी लिखी प्रतिक्रिया बहुत ही तथ्यों और तर्कों से लैस तथा समसामयिक भी होती थी। मैं सोशल मीडिया में जब भी अपनी पोस्ट डालता तो बेनागा बहुत जल्दी ही उसकी प्रतिक्रिया पढ़ने को मिलती। सादगी, दोस्ताना व्यवहार, हंसते हुए अपनी बात रखने वाले ऐसे साथी के जाने से बहुत कुछ ठहर सा गया है, ऐसा लग रहा है।
67 साल के अरविंद के दो सुयोग्य बेटे, पुत्रवधू है। अरविंद की शुरू से ही एक ख्वाहिश थी कि मेरे बच्चे एकेडमिक में जाएं, इसी विचार से उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया, अथक परिश्रम की बुनियाद पर आज उनके पुत्र और उनकी पुत्रवधू दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। वेदना की इस घड़ी में मेरी संवेदना उनके साथ है। ‌

राजकुमार जैन

  • Related Posts

    शिक्षा और सामाजिक न्याय की क्रांतिकारी प्रतीक सावित्रीबाई फुले
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    नीरज कुमार भारतीय समाज के इतिहास में कुछ…

    Continue reading
    डा. राममनोहर लोहिया की 117 वीं जन्मतिथि  मनाने की तैयारी जोरो पर 
    • TN15TN15
    • March 2, 2026

    भारतीय समाजवादी विचार के प्रवर्तक , भारत ,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 10, 2026
    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    • By TN15
    • March 10, 2026
    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

    • By TN15
    • March 10, 2026
    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच