साउथ दिल्ली पत्रकार संघ की कार्यकारिणी का हुआ गठन

नई दिल्ली । लंबे प्रयासों के बाद दक्षिणी दिल्ली के पत्रकारों का बहुप्रतीक्षित संगठन साउथ दिल्ली पत्रकार संघ गठित हो गया। पुल प्रहलादपुर स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी में आयोजित बैठक में 50 से अधिक पत्रकारों की मौजूदगी में लोकतांत्रिक तरीके से कार्यकारिणी का चुनाव हुआ।

वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व सहारा न्यूज व डी न्यूज के संपादक राजनारायण मिश्रा सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए। उनके साथ मोमना बेगम, सुनील परिहार और आशु आस मुहम्मद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जबकि रियासत अली, दीपक कुमार और गिरीश कुमार उपाध्यक्ष बने। महासचिव पद पर वरिष्ठ पत्रकार अजीत कुमार, मीडिया संयोजक एवं प्रवक्ता के रूप में अनुभवी पत्रकार दीप सिलोड़ी को चुना गया। युवा पत्रकार स्वतंत्र सिंह भुल्लर सचिव बने और सह सचिव पद पर बीना देवी जोशी व रमेश भाई निर्वाचित हुए।

अन्य प्रमुख पदों में शरद कुमार सागर (कोषाध्यक्ष), साहिल संभव मंसूरी (संगठन सचिव), कुंदन सिंह (प्रचार सचिव), महेंद्र कुमार (संयोजक) और जितेंद्र दिवाकर (सांस्कृतिक एवं खेलकूद सचिव) शामिल हैं। साथ ही कई वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में चुने गए।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का मनोबल बढ़ाने के लिए सांसद प्रतिनिधि एवं स्वाभिमान देश का संगठन के संयोजक सुरेंद्र बिधूड़ी विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने गुलदस्ता व शाल भेंट कर अध्यक्ष राजनारायण मिश्रा का सम्मान किया और संगठन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

अध्यक्ष राजनारायण मिश्रा ने कहा : “यह संगठन पत्रकारों की एकता और सम्मान की लड़ाई लड़ेगा। मेरी प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना और सभी पत्रकारों को एक सूत्र में बांधना रहेगी।”

महासचिव अजीत कुमार ने कहा कि उन्हें मिली जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा से निभाएँगे, जबकि प्रवक्ता दीप सिलोड़ी ने विश्वास दिलाया कि संगठन पत्रकारों के अधिकारों और मर्यादा की रक्षा के लिए हमेशा साथ खड़ा रहेगा। यह पहली बार है जब दक्षिणी दिल्ली में पत्रकारों का इतना सशक्त संगठन बना है। सभी उपस्थित पत्रकारों ने इसे पत्रकारिता के लिए ऐतिहासिक कदम करार दिया।

  • Related Posts

    गिझौड़ में नोएडा प्राधिकरण की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, ध्वस्तीकरण की मांग
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    नोएडा। सेक्टर-53 के अंतर्गत ग्राम गिझौड़ में नोएडा…

    Continue reading
    गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर गंगेश्वर दत्त शर्मा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

    • By TN15
    • October 19, 2026
    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

    बाजारवाद का मायाजाल: जब सुंदरता भी बाजार की गुलाम हो गई

    • By TN15
    • October 19, 2026
    बाजारवाद का मायाजाल: जब सुंदरता भी बाजार की गुलाम हो गई

    यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति

    • By TN15
    • October 19, 2026
    यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति

    लॉरेंस के गैंग : कितने लोग हैं और कहां-कहां फैलाई दहशत?

    • By TN15
    • October 19, 2026
    लॉरेंस के गैंग : कितने लोग हैं और कहां-कहां फैलाई दहशत?

     टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीन शूटर गिरफ्तार, तीनों मुंबई से जा रहे थे दिल्ली

    • By TN15
    • October 19, 2026
     टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीन शूटर गिरफ्तार, तीनों मुंबई से जा रहे थे दिल्ली