ईयर फोन पर गाना सुन रहा था ड्राइवर, लड़की को प्रेशर रोलर से रौंदा, दर्दनाक मौत

द न्यूज 15 
अयोध्या। अयोध्या के इनायत नगर क्षेत्र के डीली गिरधर गांव के पास अयोध्या- रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग 330 ए के चौड़ीकरण कार्य में लगी 18 वर्षीय मजदूर युवती की प्रेशर रोलर के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे इनायत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अयोध्या- रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। कार्यदाई संस्था पीएनसी कंपनी का प्रेशर रोलर रजिस्ट्रेशन नंबर एमएच  37 वी 3430 मंगलवार को प्रकाश के पुरवा के पास सड़क के किनारे डंपर से डाली गई मिट्टी को लेवल के उपरांत प्रेशर से दबा रहा था। उसी जगह झारखंड की कुछ महिला मजदूर डंपर से डाली गई मिट्टी में लकड़ी एवं घास फूस की छटनी कर रही थी। प्रेशर रोलर चला रहा युवक कान में मोबाइल की ईयरफोन लीड लगा रखा था। अचानक बैक करते समय रोलर मिट्टी में घास व लकड़ी की छटनी कर रही 18 वर्षीय एक मजदूर युवती आसनी उर्फ बिट्टी पुत्री रूपा निवासी गांव बड़ा कलदम, थाना लिट्टीपाड़ा, जिला पाकुड़ झारखंड के ऊपर चढ़ गया। साथ में काम कर रहे अन्य साथी मजदूर जोर जोर से चिल्लाने लगे किंतु प्रेशर रोलर ड्राइवर जब तक कुछ समझ पाता तब तक मजदूर बालिका का आधा शरीर प्रेशर रोलर के नीचे दब गया। घटना केेेे बाद रोलर ड्राइवर मौके से भाग निकला। हांलाकि कार्यदाई संस्था पीएनसी कंपनी केेेे कई जिम्मेदार कर्मी मौके पर पहुंच गए।

दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलतेे ही इनायत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौकेेे पर पहुंच गए। उन्होंने आनन-फानन में रोलर से कुचली युवती को इलाज केेेे लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया। अस्पताल केे डॉक्टरों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह नेे बताया कि प्रेशर रोलर को कब्जे में ले लिया गया है, बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलतेे ही अन्य विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Posts

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

अरुणाचल प्रदेश सरकार लगातार यह दावा करती रही…

Continue reading
‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!