नोएडा, श्री राधा वल्लभ शिव मंदिर, ई-ब्लॉक, इंदिरा मार्केट, नोएडा में चल रहे श्री भागवत ज्ञान यज्ञ कथा के सातवें एवं समापन दिवस पर आज कथा व्यास आचार्य प्रवीण शास्त्री जी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण लीला के पावन प्रसंग श्यामा चरित्र का दिव्य एवं भावपूर्ण वर्णन किया गया।
आचार्य श्री द्वारा प्रस्तुत भक्तिमय शैली एवं मधुर संगीतमय कथा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति एवं प्रेम के सागर में डुबो दिया। मंदिर परिसर भक्तों की उपस्थिति से आलोकित रहा तथा “जय श्री कृष्ण” के पावन उद्घोष से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा। कथा उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर दिव्य आनंद प्राप्त किया।
यह भव्य आयोजन स्वर्गीय श्री भूप सिंह आवाना एवं स्वर्गीय श्रीमती कौशल्या देवी की पावन स्मृति में परिवार द्वारा संपन्न किया गया। आयोजन में हरीराम भगत जी, श्री रोहित पाल आवाना, मूलचंद आवाना, ओमवीर आवाना, तीरथ आवाना, हृदय आवाना, रविंद्र आवाना, ऋषि आवाना, गोपाल आवाना सहित समस्त आवाना परिवार का विशेष योगदान रहा।
2 नवम्बर 2025 को समस्त भक्तों हेतु विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर लेखराम भगतजी, सीशराम अवाना, श्यामी भगतजी, वि के अवस्थी, विनोद भडाना, विष्णु शर्मा, मुख्तयार प्रजापति, मुकेश शर्मा, इंदर आवाना, मोहन आवाना, देवकरण आवाना, जगत आवाना (पत्रकार), मवासी राम, सुभाष, धर्मपाल चौहान, रामनिवास, रमेश्वर आवाना, नेहपाल आवाना, दीपचंद, राम कुमार आवाना, नत्थू नेता जी, बालेश्वर आवाना, सुरेंद्र आवाना, मेहर सिंह, महिपाल आवाना, किशन लाल आवाना, ज्ञानेंद्र आवाना, बीरपाल आवाना, कृष्ण खारी, दशरथ गुर्जर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।








