जिलाधिकारी ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 को लेकर आरडब्ल्यूए व एओए पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

देव मणि शुक्ल

नोएडा जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आज ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट के सभागार में आगामी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 (तृतीय संस्करण) को लेकर आरडब्ल्यूए व एओए पदाधिकारियों से संवाद करते हुए उनका इस भव्य आयोजन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आह्वान किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि 25 से 29 सितम्बर, 2025 तक आयोजित होने वाला यह ट्रेड शो प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, औद्योगिक प्रगति तथा उद्यमशीलता का अंतर्राष्ट्रीय मंच होगा। उन्होंने बताया कि इस मेगा इवेंट में देश-विदेश के प्रमुख उद्यमी, निवेशक, निर्यातक तथा क्रेता- विक्रेता शामिल होंगे।
बैठक में जिलाधिकारी ने आरडब्ल्यूए व एओए पदाधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के निवासियों को इस ट्रेड शो में भाग लेने हेतु प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रदेश की गौरवशाली पहचान को सुदृढ़ करेगा और “वोकल फॉर लोकल” की दिशा में भी एक अहम कदम सिद्ध होगा।
जिलाधिकारी ने आयोजन के दौरान आगंतुकों की सुविधाओं, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, स्वच्छता एवं सुरक्षा जैसे पहलुओं पर भी विशेष ध्यान दिए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनभागीदारी से ही इस आयोजन को सफल बनाया जा सकेगा।
इस दौरान आरडब्ल्यूए व एओए पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के भव्य आयोजन में हमारी ओर से पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा।
बैठक में अपर जिला अधिकारी मंगलेश दुबे, इंडिया एक्सपो मार्ट के वरिष्ठ अधिकारी, आरडब्ल्यूए, एओए पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

    Continue reading
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार