यहां की पंचायत में मौत की कीमत 3.5 लाख रुपये

यह बिहार है बबुआ!

 कटिहार। बिहार के कटिहार में पंचायत के लोगों ने एक मौत का सौदा कर दिया। मौत पर पंचायत लगाते हुए मौत की कीमत केवल साढ़े तीन लाख रुपये लगाया गया। वहीं पुलिस के नाम पर भी 75 हजार वसूले गए। मामला कटिहार के कोड थाना क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत से जुड़ा हुआ है। जहां गांव के रहने वाले सुरेश ठाकुर पर आरोप है कि गांव के 45 वर्षीय राजेंद्र ठाकुर के साथ आपसी विवाद में हुई मारपीट में राजेंद्र ठाकुर की बुधवार को मौत हो गई है और उसकी मौत के जिम्मेदार उन्हें ठहराया गया।
घटना के बाद पंचायत में पंच लोग बैठे और पंचायती करते हुए मामले को रफा दवा करने को कहा गया। मृतक परिवार को साढ़े तीन लाख रुपये देकर मामले को रफा दफा कर दिया गया है।
वहीं उन्हें कोढ़ा थाना पुलिस के नाम पर भी डराया धमकाया गया। मामले की सूचना पाकर कोड थाना पुलिस की 112 की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन उन्हें पंचायत के लोगों ने जाने को कहा और थाने में मामला दर्ज नहीं होगा, ये कहकर पुलिस को मैनेज करने के नाम पर भी 75 हजार वसूल लिए हैं।
कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर पंचायत के सुरेश ठाकुर ने कैमरे पर बताया है कि आपसी विवाद में वो खुद जाकर सो गया और उसके बाद पता चला कि मौत हो गई और राजेंद्र ठाकुर की मौत का जिम्मेदार मुझे ठहराया गया।
ग्रामीणों की ओर से 112 को सूचना दी गई। घटना की सूचना पाकर कोढ़ा थाना पुलिस भी पहुंची थी और पंचों ने थाने को पैसे देने के नाम पर 75 हजार ले लिए जबकि मृतक के परिवार को साढ़े तीन लाख लिए गए।
मामला सामने आने के बाद पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कार्रवाई करने के बजाय स्थानीय प्रतिनिधि और पुलिस की ओर से मामला दबाकर आपसी समझौता कराया गया।
मामले पर कोढ़ा एसडीपीओ धर्मेंद्र कुमार से बात की गई तो वो अवकाश पर थे, जिसके बाद कटिहार एसडीपीओ से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा मामला हमारे संज्ञान में नहीं आया है कुछ वीडियो और बयान अगर आता है तो अवश्य जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    • By TN15
    • June 22, 2026
    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक