देश में 15 फीसदी रोजगार में पर्यटन मंत्रालय का योगदान : जी. किशन रेड्डी

नई दिल्ली, देश में रोजगार के नए अवसर देगा पर्यटन मंत्रालय। पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी के अनुसार फिलहाल देश में पर्यटन क्षेत्र का योगदान लगभग 15 फीसदी है।

पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा, साल 2017-18, 2018-19 और 2019-20 के लिए तीसरे पर्यटन उग्रह खाते (टीएसए) के अनुसार देश के कुल रोजगार में पर्यटन क्षेत्र का योगदान लगभग 15 फीसदी है। पर्यटन के कारण लगभग 228 मिलियन नौकरियां प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह से देश के लोगों ने हासिल की।

पर्यटन मंत्रालय ने अपनी स्वदेश दर्शन योजना के तहत चिन्हित विषयों के तहत 76 परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिसमें ग्रामीण थीम के तहत 2 परियोजनाएं शामिल हैं। पर्यटन की पहचान, संवर्धन और विकास मुख्य रूप से राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

अनुमान के अनुसार तीसरे पर्यटन उपग्रह खाते (टीएसए) के बाद के साल 2017-18, 2018-19 और 2019-20 के लिए, देश के कुल रोजगार में पर्यटन का योगदान क्रमश: 14.78 प्रतिशत, 14.78 फीसदी और 15.34 प्रतिशत रहा।

मंत्रालय की ओर से यह जानकारी राष्ट्रीय लेखा सांख्यिकी (एनएएस) 2021, आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) में उपलब्ध कराई गई है।

पर्यटन मंत्रालय पिछड़े क्षेत्रों में स्थित पर्यटन स्थलों सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों का समग्र प्रचार करता है। विभिन्न गतिविधियों में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में अभियान जारी करना, पर्यटन संबंधी कार्यक्रमों के माध्यम से प्रचार, व्यापार शो में भागीदारी, वेबिनार, टूर ऑपरेटरों और अन्य हितधारकों को समर्थन आदि शामिल हैं।

गौरतलब है कि पर्यटन मंत्रालय ने पर्यटन क्षेत्र में कौशल विकास के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया है, ताकि पर्यटकों को अनिवार्य रूप से विश्व स्तरीय सेवाएं प्रदान करने के लिए अच्छी तरह से प्रशिक्षित और पेशेवर पर्यटक सुविधाप्रदाताओं का एक पूल बनाया जा सके, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में गंतव्य के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रचार किया जा सके। साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकें।

Related Posts

भारत-अमरीका कृषि व्यापार समझौता किसानों की बर्बादी लाएगा
  • TN15TN15
  • March 5, 2026

किसान संघर्ष समिति का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न…

Continue reading
साम्राज्यवादी मंसूबे पूरा करने अमेरिका दूसरे देशों को युद्ध भूमि बना रहा : अजय खरे
  • TN15TN15
  • March 3, 2026

भारत गुटनिरपेक्ष आंदोलन नीति पर चलकर विश्व शांति…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?