Site icon Thenews15.in

मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

सोशलिस्ट पार्टी (इण्यिा), समता किसान मजदूर संगठन व भारतीय कृषक दल मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे व विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द कराने को लेकर चल रहे राष्ट्रीय आंदोलन के साथ है और निम्नलिखित मांगे रखते है।
1. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तुरंत इस्तीफा दें और उन्हें मतदाता सूचियों के साथ छेड़छाड़ करने के लिए दण्डित किया जाए।
2. विशेष गहन पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया रद्द की जाए और सामान्य तरीके ने नाम जोड़ने-घटाने की प्रक्रिया ही मान्य की जाए। वर्तमान में चल रही जनगणना की तरह घर-घर जाकर ही मतदाता सूचियों का अद्यतन हो।
3. काटे गए नाम जोड़ने के लिए फार्म 6 का इस्तेमाल किया जा रहा जबकि यह नए मतदाता के लिए होता है और उसे फार्म पर यह कहना पड़ता है कि वह पहले कभी मतदाता नहीं था। अतः काटे गए नाम जोड़ने के लिए नया फार्म बनाया जाए।
4. इलेट्रानिक वोटिंग मशीन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए। वी.वी.पी.ए.टी. भी विश्वासनीय नहीं है अतः उसे भी खारिज किया जाए। 100 प्रतिशत वी.वी.पी.ए.टी. की गिनती भी सुनिश्चित नही ंकर सकती कि मत सही डाले गए हैं।
5. मतपत्र वापस लाया जाए और सारे चुनाव उसी से कराए जाएं।
6. 2023 में मुख्य चुनाव आयुक्त व दोनों आयुक्तों के चयन सम्बंधित कानून में जो संशोधन किया गया है उसे वापस लिया जाए।
ऋचा सिंह, समता किसान मजदूर संगठन
सरोज दीक्षित, भारतीय कृषक दल
Exit mobile version