अखिलेश की कार के आगे आया सांड, वीडियो ट्वीट कर बोले- बड़ा कठिन है यूपी में सफर…

द न्यूज 15  

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को सीतापुर पहुंचे। इसी दौरान उनकी कार के आगे एक सांड आ गया जिसके बाद उन्होंने वीडियो ट्वीट कर यूपी सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश ने लिखा, सफर में सांड तो मिलेंगे, जो चल सको तो चलो… बड़ा कठिन है यूपी में सफ़र जो चल सको तो चलो!’
बता दें कि हालिया विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव लगातार आवारा पशुओं का मुद्दा उठा रहे थे। आज वह सीतापुर पहुंचकर पूर्व मंत्री नरेंद्र वर्मा जी के भाई स्वर्गीय महेंद्र वर्मा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। अखिलेश का काफिला जैसे ही सीतापुर के महमूदाबाद बस स्टॉप पर पहुंचा तो उनकी गाड़ी के सामने एक सांड आ गया जिसका वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने यूपी सरकार पर तंज कसा।
इससे पहले अखिलेश ने अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (इकाना स्टेडियम) में योगी आदित्यनाथ के शपथग्रहण को लेकर चल रही तैयारियों को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को सपा शासन में बने स्टेडियम में शपथ ग्रहण करना पड़ रहा है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इकाना का पहले नाम बदला गया। भगवान विष्णु के नाम पर वह स्टेडियम बनाया गया था, उसका नाम बदल दिया गया। सरकार के पास कोई दूसरा स्थान नहीं है, इसलिए उस स्थान पर कार्यक्रम हो रहा है, जो सपा शासन में बनाया गया था।
आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह को बेहद भव्य बनाने की तैयारी हो रही है। यह समारोह लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हो सकता है। समारोह में प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र से लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। बड़े आयोजन के लिए जगह भी भव्य देखी जा रही है। जिसके चलते इकाना स्टेडियम का निरीक्षण भी किया गया है।  समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य और संघ के कुछ प्रमुख चेहरों के मौजूद रहने की संभावना है।

Related Posts

अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?
  • TN15TN15
  • March 19, 2026

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना…

Continue reading
असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!
  • TN15TN15
  • March 19, 2026

असम में 9 अप्रैल 2026 को होने वाले…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

  • By TN15
  • March 19, 2026
यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

  • By TN15
  • March 19, 2026
अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

  • By TN15
  • March 19, 2026
असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

  • By TN15
  • March 19, 2026
इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

  • By TN15
  • March 18, 2026
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

  • By TN15
  • March 18, 2026
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा