सगाई के बाद भी नहीं रुका ‘दरिंदा’

 जानिए पटना में ‘जीवन साथी’ वाले रिश्ते की खौफनाक कहानी!

 पटना। पटना के कदमकुआं में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी शिव किशोर कुमार ने जीवन साथी डॉट कॉम पर युवती का बायोडाटा देखकर उससे संपर्क किया। फिर दोस्ती के बाद धोखे से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने युवती की तस्वीरें भी खींचीं और सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर बार-बार उसका शोषण किया। पीड़िता ने कदमकुआं थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवती ने शादी के लिए जीवन साथी डॉट कॉम पर अपना बायोडाटा डाला था। परसा बाजार निवासी शिव किशोर कुमार ने यहीं से उसका बायोडाटा देखा और उससे संपर्क किया। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। आरोपी अक्सर युवती से उसके ऑफिस से घर लौटते समय मिलने लगा। एक दिन आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती को अपने दोस्त के कमरे पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने युवती की निजी तस्वीरें भी खींच लीं।
आरोपी शिव किशोर ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर बार-बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो कुछ दिन पहले कदमकुआं के एक होटल में दोनों परिवारों की मौजूदगी में सगाई (रिंग सेरेमनी) हो गई। सगाई के बाद भी आरोपी युवक उसे अलग-अलग जगह ले जाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।
हालांकि, कुछ दिन बाद आरोपी के घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया। शादी से इनकार के बाद आरोपी युवक ने युवती को ब्लैकमेल करते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। थक-हाथ कर युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर 24 नवंबर को युवक और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस घटना ने ऑनलाइन मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए होने वाले रिश्तों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह बेहद जरूरी है कि लोग ऑनलाइन माध्यम से किसी से भी मिलने से पहले पूरी सावधानी बरतें और उसकी पृष्ठभूमि की अच्छी तरह से जांच करें।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

    बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

    वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

    वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत