मुजफ्फरपुर की हवा में घुटता है दम

 आब-ओ-हवा हुई दूषित -AQI लेबल बढ़ने से मास्क लगा कर चलने को मजबूर हुए लोग

 पटना/मुजफ्फरपुर । बिहार की आबोहवा दूषित होते जा रही है. सूबे में ठंड बढ़ने के साथ हीं कई जिलों की हवा जहरीली हो चुकी है. पटना , मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों की हवा दम घोंटू बन चुकी है. हालत यह है कि पटना में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार चला गया है तो हाजीपुर में तो AQI लेबल 400 के करीब पहुंच गया है। अन्य महानगरों के बाद अब मुजफ्फरपुर की हवा भी हुई दूषित सड़कों पर अब लोग मास्क लगा कर चलने को मजबूर हैं. मुजफ्फरपुर का AQI 323 पर पहुंच गया है. मुजफ्फरपुर में लगातार पॉल्यूशन बढ़ता जा रहा है. बावजूद इसके नगर निगम सड़कों पर पानी का छिड़काव भी नहीं करवा रही.
आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर में इन दिनों स्मार्ट सिटी का काम चल रहा है सड़कों पर काफी गाड़िया चलती है इतना ही नहीं शहर से सटे हुए वियाडा है जहां सैकड़ों फैक्टरी चालू है जिसको लेकर मुजफ्फरपुर शहर की हवा लगातार दूषित हो रही है दूसरी तरफ सड़को पर लगातार गाड़ियों के चलने से धूल उड़ते हैं लेकिन सड़को पर नगर निगम के द्वारा पानी का छिड़काव तक नहीं कराया जाता है जिसके कारण दिन प्रतिदिन मुजफ्फरपुर की हवा दूषित हो रही है.
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह से मुजफ्फरपुर की हवा दिन प्रतिदिन दूषित हो रही है बावजूद इसके इस पर नगर निगम का ध्यान नहीं जा रहा है ऐसे में आने वाले दिनों में सड़कों पर निकलना मुश्किल हो जाएगा अभी तो लोग मास्क लगाकर किसी तरह सड़कों पर निकल जाते हैं लेकिन अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में सड़कों पर निकलना मुश्किल हो जाएगा।
जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक 119 दर्ज किया गया है जो कि मध्यम श्रेणी में आता है। मोतिहारी जिले में भी मध्यम श्रेणी की हवा है। यहां AQI 184 दर्ज किया गया है। किशनगंज में एक्यूआई 139 दर्ज किया गया है। यह भी मध्यम श्रेणी में आता है। अररिया जिले में खराब श्रेणी में हवा का स्तर है। यहां AQI 206 दर्ज किया गया है। आरा में हवा का स्तर मध्यम श्रेणी का है। यहां AQI 106 दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading
    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    जमुई मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’