तिरहुत कृषि महाविद्यालय में 7वीं अंतर्महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के तिरहुत कृषि महाविद्यालय, ढोली में मंगलवार को सातवीं अंतर्महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025 का उद्घाटन हुआ। सिटी एसपी मुजफ्फरपुर विश्वजीत दयाल, कुलपति डॉ. पी.एस. पांडेय और निदेशक छात्र कल्याण डॉ. रमन त्रिवेदी ने मशाल जलाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।

खेलों से छात्रों में बढ़ेगी टीम भावना – कुलपति

कुलपति डॉ. पी.एस. पांडेय ने कहा कि यह प्रतियोगिता छात्रों में एकता, स्पोर्ट्समैनशिप और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई है। उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलताओं का उल्लेख किया और छात्रों को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

पूर्व छात्र के रूप में गर्व का क्षण – सिटी एसपी

विशिष्ट अतिथि विश्वजीत दयाल ने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय ने डिजिटल एग्रीकल्चर में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने खेलों के महत्व को रेखांकित करते हुए अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना पर जोर दिया।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 700 से अधिक छात्र लेंगे भाग:

प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के आठ कॉलेजों से 700 से अधिक छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में 19 वैयक्तिक और 7 टीम इवेंट होंगे।

कार्यक्रम में डीन टीसीए डॉ. पी.पी. सिंह, निदेशक अनुसंधान डॉ. ए.के. सिंह, निदेशक प्रसार डॉ. मयंक राय, सहित अन्य गणमान्य शिक्षक, वैज्ञानिक और पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. राजेश कुमार ने किया।

  • Related Posts

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश सरकार लगातार यह दावा करती रही…

    Continue reading
    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!